थाना कनखल,एसएसपी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर भारी पड़ रही हरिद्वार पुलिस,निकाय चुनाव के दृष्टिगत हरिद्वार पुलिस की शराब तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई,स्विफ्ट कार से शराब तस्करी करते दबोचा तस्कर, 20 पेटी शराब बरामद,वोटरों को रिझाने के लिए लाई जा रही थी शराब।
आगामी निकाय चुनाव के दृष्टिगत नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम करते हुए हरिद्वार पुलिस की नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है।
इसी क्रम में थाना कनखल पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेज जगजीतपुर के पास आरोपी डोरी को कार से शराब तस्करी करते हुए 20 पेटी देशी शराब के साथ दबोचा गया।
*नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त*
डोरी लाल पुत्र रामभरोसे निवासी कुमारघड़ा थाना कनखल हरिद्वार
*बरामदगी*
1-20 पेटी देशी शराब माल्टा मार्का (कुल 960 पव्वे बरामद)
2- तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार
पुलिस टीम में,
1-उ0नि0 चरण सिंह
2-हे0कांस0 294 शूरवीर सिंह
3-का0 407 सतेंद्र रावत
4-का0 उमेद शामिल रहे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,