थाना बहादराबाद,नशा तस्करों पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी,हरिद्वार पुलिस ने पकड़ी नशे की खेप, 02 नशा तस्कर दबोचे,लग्जरी कार से तस्करी की जा रही 20 पेटी शराब बरामद,आगामी चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही थी अवैध शराब।
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु दिए गए कड़े दिशा निर्देशों पर काम करते हुए बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी।
दिनांक 15/12/24 को बहादराबाद पुलिस द्वारा दौराने चेकिंग थाना क्षेत्र से आई- 10 कार से अवैध शराब की तस्करी करते हुए 02 शराब तस्करों को 20 पेटी देशी शराब के दबोचने में सफलता हासिल की।
नशा तस्करों द्वारा आगामी चुनाव में खपाने के लिए स्टॉक करने के इरादे से देशी शराब लाई जा रही थी।
*नाम पता अभियुक्त*
1- विशाल पुत्र बीरम सिंह निवासी ग्राम सड़ोली थाना झबरेडा हरिद्वार
2- राहुल पुत्र जागशेर निवासी रण देवी थाना नकुड सहारनपुर को
*बरामदगी*
1- 20 पेटी अवैध देश शराब माल्टा
2- i10 कार
*पुलिस टीम*
1- उप नि0 खेमेंद्र गंगवार प्रभारी चौकी शांतरशाह
2- का0 अंकित कुमार
3- का0 बलवंत सिंह
4- का0 अवनेश राणा
5- का0 चंदन सिंह चौहान

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,