कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार,कोतवाली रानीपुर ने शान्ति भंग में किये दो पक्ष गिरफ्तार,ठेली लगाने को लेकर दोनो पक्षो में चल रहा था विवाद,
दिनांक 04.12.2024 को कोतवाली रानीपुर पुलिस को सलेमपुर में झगडे की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जानकारी की गयी तो *प्रथम पक्ष 1-इरफान उर्फ टीटी पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 49 वर्ष दूसरे पक्ष के 2- मुन्ना पुत्र बुन्दु निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 65 वर्ष* दोनो आपस में घर के आगे ठेली लगाने को लेकर विवाद के चलते एक दूसरे के साथ गाली गलौच कर आमदा फौजदारी हो रहे थे, मौके पर पुलिस द्वारा दोनो पक्षो को काफी समझाया गया, लेकिन दोनो पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट पर उतारू हो रहे थे, जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत दोनो पक्षो के व्यक्तियो को अन्तर्गत धारा 170 बी0एन0एस0 में गिरफ्तार कर धारा-126/135/170 BNSS में चालान करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई l
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
1-इरफान उर्फ टीटी पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 49 वर्ष
2- मुन्ना पुत्र बुन्दु निवासी ग्राम सलेमपुर कोतवाली रानीपुर हरिद्वार उम्र 65 वर्ष
*पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 विकास रावत, कोतवाली रानीपुर
2. का0 1430 करम , कोतवाली रानीपुर
3. का0 1135 अजय, कोतवाली रानीपुर

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,