कोतवाली ज्वालापुर,नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगी हाथ बड़ी कामयाबी,ज्वालापुर पुलिस द्वारा 01आरोपी को अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी में में धर दबोचा,आरोपी के कब्जे से 02 किलो 426 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट द्वारा उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत अलग-अलग टीमों का गठन किया गया गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
उक्त आदेश के क्रम मे दिनांक-19/11/2024 दौराने चैंकिंग आरोपी अनिल कुमार गुप्ता उर्फ बिल्ली पुत्र गोबरे बनिया निवासी लाल जी वाला कोतवाली नगर हरिद्वार को 2 किलो 426 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ रेगुलेटर पुल नहर पटरी से पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर NDPS एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
*नाम पता आरोपी*-
1-अनिल कुमार गुप्ता उर्फ बिल्ली पुत्र गोबरे बनिया निवासी लाल जी वाला कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार
मूल निवासी ग्राम बालपुर करनैलगंज गोंडा उत्तर प्रदेश।
*बरामदगी*
2किलो 426ग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम*
1-प्रभारी चौकी बाजार उप नि0 देवेन्द्र तोमर
2-हे0कां0 हिमेश चंद्र
3-कां0 मनोज डोभाल

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,