दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में चल रहे तीन दिवसीय जोन-3 द डीपीएस बॉस्केटबॉल ब्वाएज़ ओपन टूर्नामेंट 2024 के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जोश चरम पर…क्वार्टर फाईनल में जगह बनाने को झोंका दम-खम,डीपीएस रानीपुर, डीपीएस रूड़की डीपीएस इटावा, डीपीएस बरेली, डीपीएस हल्दवानी, डीपीएस एल्डिको लखनऊ, डीपीएस आगरा तथा डीपीएस जानकीपुरम ने क्वार्टर फाईनल में बनाई जगह।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर हरिद्वार में तीन दिवसीय जोन-3 द डीपीएस बॉस्केटबॉल ब्वाएज़ ओपन टूर्नामेंट 2024 के दूसरे दिन खिलाड़ियों का जोश व उत्साह देखते ही बन रहा है। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड के जोन-3 से 16 डीपीएस स्कूलों के लगभग 200 से अधिक प्रतिभागी प्रतिभाग कर रहे हैं । पूल फिक्सचर के अनुसार डीपीएस रानीपुर के डबल बॉस्केटबॉल कोर्ट में बालक वर्ग के ओपन मुकाबले लगातार खेले जा रहें। सभी खिलाड़ी क्वार्टर फाईनल मे जगह बनाने को अपना दमखम दिखाते हुए अगले चरण के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
आज भोजनावकाश से पहले आठ लीग मैच खेले गए जिसमें डीपीएस रूड़की, डीपीएस रानीपुर, डीपीएस बरेली, डीपीएस हापुड़, डीपीएस जानकीपुरम, डीपीएस बिजनोर, डीपीएस आगरा, डीपीएस फेरुपुर, डीपीएस झांसी, डीपीएस दौलतपुर, डीपीएस इटावा, डीपीएस मेरठ, डीपीएस हल्दवानी, डीपीएस वाराणसी, डीपीएस एल्डिको लखनऊ, के बीच मुकाबले हुए जिसमें अपने अपने पूल से जीत हासिल करते हुए डीपीएस रूड़की डीपीएस इटावा, डीपीएस बरेली, डीपीएस रानीपुर, डीपीएस हल्दवानी, डीपीएस एल्डिको लखनऊ, डीपीएस आगरा तथा डीपीएस जानकीपुरम ने क्वार्टर फाईनल में अपनी जगह बनाई।
प्रधानाचार्य डॉ0 अनुपम जग्गा ने बताया कि सभी टीमें आज शाम तक क्वार्टर फाईनल खेल कर सेमीफाईनल में जगह बना लेंगी तथा कल सेमी फाईनल तथा फाईनल मैच खेले जाएंगे साथ ही कल दोपहर बाद विजेताओं की घोषणा के साथ जोन-3 द डीपीएस बॉस्केटबॉल ब्वाएज़ ओपन टूर्नामेंट 2024 के पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,