हरिद्वार के सिडकुल स्थित एकम्स ड्रग्स एंड फार्मासिकल्स लि. के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ब्रहस्पतिवार को गंगा सफाई की। हर की पैड़ी से होकर शहर के बीचो-बीच से निकलने वाली उत्तरी खंड गंग नहर इन दिनों सफाई, मरम्मत व मेंटिनेंस के लिए बंद है। कंपनी विगत अनेक वर्षों से गंगनहर बंदी के दौरान स्वच्छता का यह अभियान चला रही है।
एकम्स ने प्रेम नगर आश्रम चौक के समीप अग्रसेन घाट को भी व्यवस्था व रख रखाव की दृष्टि से गोद लिया हुआ है स्वच्छता अभियान के मौके पर एकम्स के प्रबंध निदेशक संदीप जैन ने कहा कि मां गंगा से हमारी आस्था जुडी हुई है। हम मां गंगा को सदैव स्वच्छ, निर्मल एवं प्रदूषण मुक्त बनाये रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नदियों की स्वच्छता की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है। गंगा करोडों लोगो की आस्था का केंद्र है, एकम्स के महाप्रबंधक एचआर केडी शर्मा ने कहा कि मां गंगा सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व रखने वाली देश की सबसे पवित्र नदी है।
एकम्स के कर्मचारियों और अधिकारियों ने गंगा घाट पर चलाया सफाई स्वच्छता अभियान…मां गंगा से जुड़ी हुई है हमारी आस्था…हम मां गंगा को सदैव स्वच्छ, निर्मल एवं प्रदूषण मुक्त बनाये रखने के लिए हैं प्रतिबद्ध…नदियों की स्वच्छता की जिम्मेदारी हैं प्रत्येक नागरिक की… गंगा करोडों लोगो की आस्था का है केंद्र…सन्दीप जैन,प्रबंध निदेशक,एकम्स….

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,