ज्वालापुर पुलिस द्वारा 01शातिर चोर को चोरी की ई-रिक्शा की बैटरी के साथ धर दवोचा,बैटरी रिक्शा चालक ने ही मालिक के घर के बाहर पार्किंग से ई-रिक्शा की 03 बैटरीयो की चोरी,बैटरियों के साथ चोर को ज्वालापुर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार*
दिनांक 02/10/2024 को वादी जुल्फिकार पुत्र हमीद निवासी बकरा मार्केट मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी-शारिक पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला तेलियान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा वादी के घर के बाहर से दिनांक 30/09/2024 को वादी के E-रिक्शा से बैटरी चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 754/2024 धारा 306 बीएनएस पंजीकृत किया गया।
विवेचना प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल द्वारा की जा रही है।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर प्रदीप बिष्ट द्वारा प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी/अनावरण हेतु टीम गठित की गई व आवश्यक निर्देश दिए गए।
टीमों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एकत्र कर कड़ी सुराग राशि पता राशि कर मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की लगातार पूछताछ/चैकिंग कर उक्त के क्रम में दिनांक 02/10/2024 को अभियुक्त सारिक पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला तेलियान कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को लालपुर नहर पटरी से मय चोरी की 03 बैटरीयो के साथ गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 317 (2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
दौराने पूछताछ अभियुक्त द्वारा बताया मैं नशा पत्ता करने का आदी हूं मैं जुल्फिकार उपरोक्त का ई-रिक्शा किराए पर चलाता हूं रिक्शा चलाने के बाद जुल्फिकार के घर के बाहर पार्किंग में खड़ा करता हूं मेरे मन में लालच आ गया था इसलिए मैंने ई रिक्शा की तीनो बैटरी चोरी कर ली जिसे बेचकर मैं अपने नशा पूरा करता था
बाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा
*गिरफ्तार अभियुक्त*
सारिक पुत्र इरशाद निवासी मोहल्ला कैथवाड़ा कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
*बरामदगी*
03 अदद ई-रिक्शा की बैटरी
*पुलिस टीम*
1-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक ऋषिकांत पटवाल
2-का044 सुनील शर्मा
3-का0474 राजेश बिष्ट
4-का0838 अमित गौड
5-का01394 कर्म सिंह

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,