यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध एसएसपी देहरादून का सख्त रुख, दून पुलिस आयी एक्शन मोड में,लेफ्ट टर्न बाधित करने वालो के साथ- साथ जेब्रा क्रॉसिंग/ स्टॉप लाइन/ रॉंग साइड ड्राइविंग करने वालो पर पुलिस ने की कार्यवाही,यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 529 वाहन चालकों के विरुद्ध की चालानी कार्यवाही,रेट्रो साइलेंसर लगे 16 वाहनो को किया सीज,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर शहर के सभी तिराहों/चौराहा पर पुलिस द्वारा लेफ्ट टर्न फ्री रखे जाने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में यातायात पुलिस द्वारा लेफ्ट टर्न बाधित करने के साथ-साथ गलत दिशा में वाहन चलाने / जेब्रा क्रॉसिंग एवं स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान यातायात / सीपीयू पुलिस द्वारा आज दिनांक 01/10/2024 को यातायात नियमों का उलंघन करने वाहनों के विरुद्ध निम्न चालानी कार्यवाही की गई।
1- Stop line / जेबरा क्रॉसिंग का उलंघन- 72 चालान
2- गलत दिशा में वाहन चलाना – 96 चालान
3- लेफ्ट टर्न बाधित करने वालों पर कार्यवाही -68 चालान
4- तीन सवारी – 53 चालान
5- रेट्रो साइलेंसर लगाकर वाहन चलाना – 16 चालान
6- No पार्किंग – 42 चालान
5- अन्य – 180 चालान

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,