समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारतीय के निर्देशन पर हरिद्वार के ग्राम सलेमपुर निवासी राव मजीद खां(धन्नू) को समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

मनोनयन पत्र।
पिछले कई सालों से समाजवादी पार्टी की विचारधारा के इत्तेफाक रखने वाले राव माजिद समाजवादी विचारों के प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। सचिव पद पर मनोनयन पत्र जारी होने के बाद राव माजिद ने कहा मेरे नेतृत्व में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा।उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मिठाई लाल भारती ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उससे जनपद के लोगों में खुशी है। जमीन से जुड़े होने के चलते उनके साथ हर तबके के लोग जुड़े हुए हैं। हम सभी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबुत करेंगे।
क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी होने के बाद नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी है। नेताओ व कार्यकर्ताओं व अन्य ने उनका स्वागत किया।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,