चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु थाना श्यामपुर पुलिस को मिली एक और सफलता। कुछ दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का 36 घंटे में किया खुलासा,दो शातिर चोरों के साथ चोरी का शत प्रतिशत माल किया बरामद।
दिनांक 15.09.2024 को थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत रसियाबड़ नहर के पास नेशनल हाईवे-74 में 15 कि0मी0 पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर पर हाईवे निर्माण सामग्री सरिया, जैक और चैनल आदि चोरी हो गये थे। जिस सम्बन्ध में वादी सौरभ पुत्र श्री राजवीर सिंह (मेकेनिकल सुपर वाइजर) निवासी-ग्राम मानगडी तहसील अतरोली जिला अलीगढ, उत्तर प्रदेश हाल पता- मैसर्स आशोक कुमार बेस केंप लालढांग रोड गैण्डीखाता जिला हरिद्वार, उत्तराखण्ड द्वारा थाना श्यामपुर हरिद्वार पर मु0अ0सं0 106/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस -2023 का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
दिनांक 17.09.2024 को थाना श्यामपुर पुलिस टीम को दौराने चैकिंग रसियाबड नहर पटरी पुल पर एक संदिग्ध सिल्वर रंग की सेन्ट्रो कार नं0 UP20X-0488 खडी दिखी। जिसको चैक किया गया तो गाडी की पिछली सीट पर लोहे का सामान रखा हुआ था। अभि0गणों से और सघनता से पूछताछ की जा रही है। बरामद माल मुकदमाती व चोरी में प्रयुक्त वाहन सेन्ट्रो कार नं0 UP20X-0488 को थाना श्यामपुर पर दाखिल किया गया है। दोनों शातिर चोरों को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त गण-*
(1) जितेन्द्र सिंह पुत्र श्री हरवीर सिंह निवासी ग्राम मुस्सेपुर तहसील नजीबाबाद थाना मण्ड़ावली जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 26 वर्ष
(2) इसरार पुत्र शमसीद निवासी ग्राम मिर्जापुर सैद तहसील नजीबाबाद थाना मण्ड़ावली जिला बिजनौर उ0प्र0 उम्र 29 वर्ष
*बरामदगी –*
(1) 32mm के 14 टुकडे लोहे के सरिया लम्बाई करीब 03 फिट
(2) 16 mm के 06 टुकडे लोहे के सरिया लम्बाई करीब 04 फिट
(3) 03 लोहे के एंगल लम्बाई करीब 03 फिट 07 इंच
(4) 02 जैक लम्बाई करीब डेढ फिट
(5) 01 लोहे का पाईप लम्बाई करीब 03 फिट
(6) चोरी में प्रयुक्त वाहन सिल्वर रंग की सेन्ट्रो कार नं0 UP20X-0488.
*पुलिस टीम-*
1- उ0नि0 देवेन्द्र सिंह पाल
2- हे0का0 392 प्रमोद कुमार
3- का0 593 कृष्ण कुमार शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,