हरिद्वार की सिडकुल थाना पुलिस ने नशे के कारोबार से जुड़े 25 हजार के इनामी आरोपी गैंगस्टर को उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने पुलिस टीम का हौसला बढ़ाया है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मार्च में नशे का कारोबार करने वाले अनितपाल निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद और मनोज कुमार निवासी ग्राम खुशरुवा थाना सदरपुर जिला सीतापुर यूपी के खिलाफ गैंगस्टर ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने उस वक्त आरोपी अनितपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन दूसरा आरोपी मनोज हत्थे नहीं चढ़ सका था। फरार आरोपी की तलाश में लगातार पुलिस जुटी थी। इसी दौरान आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया गया था। एसओ ने बताया कि फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए एसआई इंद्र सिंह गड़िया, कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी को टॉस्क दिया गया था। पुलिस टीम को आरोपी के लखनऊ में छिपे होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने छापामारी करते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
मनोज कुमार पुत्र बुधाराम निवासी ग्राम खुशरुवा थाना सदरपुर जिला सीतापुर उत्तर प्रदेश
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.उपनिरीक्षक इंद्र सिंह गाड़िया
2. कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी शामिल रहें।

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,