कोतवाली रानीपुर,दुष्कर्म का आरोपी आया पुलिस की गिरफ्त में,
दिनांक 08.09.2024 को कोतवाली रानीपुर पर वादिया नि0 घमण्डपुर कोटद्वार पौडी गढवाल द्वारा उसे सलेमपुर में एक फोरेस्ट बाजार मार्ट में नौकरी लगाकर एवं स्वयं को अविवाहित बताकर वादिया को शादी का झांसा देकर उसके साथ अवैध शारीरिक सम्बन्ध बनाये, महिला की तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0 348/24 का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
उक्त घटना अनावरण हेतु कोतवाली रानीपुर पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी की तलाश करते हुये12 घण्टे के अन्दर ही दिनांक 08.09.2024 की रात्रि को आरोपी बृजमोहन पुत्र रणजीत लाल नि0 घमण्डपुर कोटद्वार पौडी गढवाल को रामधाम कालोनी रानीपुर से मुकदमा उपरोक्त में अन्तर्गत धारा 64(1) बी0एन0एस0 के तहत कार्यवाही की गयी।
*नाम पता आरोपी*
1-अभियुक्त बृजमोहन पुत्र रणजीत लाल नि0 घमण्डपुर कोटद्वार पौडी गढवाल।
पुलिस टीम-
1. कमल मोहन भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
2. उ0नि0 पूजा मेहरा,
3. कां0 1041 अर्जुन सिंह
4. कां0 669 कुंवर राणा,शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,