थाना सिडकुल,हरिद्वार पुलिस ने 12 घंटे के भीतर सुलझाई अज्ञात शव की गुत्थी,सीतापुर उ0प्र0 निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान,मृतक के परिजनों ने हत्या का मुकदमा कराया था दर्ज,आरोपी दबोचा, गैर इरादतन हत्या का निकला मामला,सीसीटीवी फुटेज ने खोले राज, आरोपी से मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहा था मृतक*
दिनांक-08.09.2024 को प्रातः सिड़कुल क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला जिसकी पहचान नितिन पुत्र दिलीप मिश्रा, सीतापुर उत्तर प्रदेश निवासी के रूप में हुई मृतक नितिन सिडकुल में मासकोट कंपनी में काम करता था,वर्तमान समय में रावली महदूद में निवास करता था मृतक के मौसा विष्णु प्रकाश बाजपेई की तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुoअoसo 461 /2024 धारा 103(1) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया
घटनास्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरे चैक करने से ज्ञात हुआ कि दीप्ति बिहार कॉलोनी को जाने वाले तिराहे पर मृतक एक पैदल चल रहे व्यक्ति को झपट्टा मारते हुए दिखाई दे रहा है तथा पैदल चलता हुआ व्यक्ति मृतक को धक्का देकर नीचे गिराता है,गिरने से मृतक उठ नहीं पाता है
वह धक्का देने वाले व्यक्ति की पहचान दीप्ति विहार कॉलोनी में ही रहने वाले अतुल पुत्र सतीश के रूप में होने पर वह इस घटना के बाद अपने गांव बिजनौर के भाग गया, जिसकी तलाश मे उसके घर विजनौर मे व उसके छिपने के सम्भावित स्थानो दबिश देते हुए आरोपी को लक्सर से किया गिरफ्तार किया जाता है।
पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया कि वह रात 11:00 बजे कंपनी से छुट्टी होकर कमरे में आ रहा था तो रास्ते में एक व्यक्ति ने उनसे छीना झपटी की कोशिश की जिस पर बचाव करते हुए उसे धक्का दिया तो नीचे गिरकर उसकी मृत्यु हो गई इसलिए वह डरकर अपने बुआ के घर चला गया।
सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से अभियुक्त अपने बचाव में मृतक को धक्का देते हुए दिखाई दे रहा है, जिससे स्पष्ट प्रतीत होता है कि अभियुक्त द्वारा जानबूझकर मृत्यु कारित नहीं की गई अपराध गैर इरादतन हत्या होने के कारण मुकदमे में धारा 103(1) bns को धारा 105 bns मैं तरमीम करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
अतुल पुत्र सतीश निवासी ग्राम हरचंदपुर थाना नांगल सोती जनपद बिजनौर उत्तर प्रदेश उम्र 22 वर्ष।
*पुलिस टीम-*
1-उ0नि0 इन्द्र सिंह गड़िया
2-उ0नि0 अनिल बिष्ट
3-अ0उ0नि0 सुभाष रावत
4-हेड का0 सुनील सैनी
5-का0 गजेन्द्र
6-का0 ललित बोहरा
7-का0 राजेश

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,