थाना भगवानपुर,बिना नम्बर दोपहिया वाहनों पर हरिद्वार पुलिस कस रही नकेल,सख्त चैकिंग अभियान के दौरान 16 मोटर साइकिल की गई सीज,
जनपद में होने वाली आपराधिक घटनाओ की रोकथाम हेतू एसएसपी हरिद्वार द्वारा वाहन चैकिंग व बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाईकिलो के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देशन मे आज दिनांक 06-09-2024 को भगवानपुर पुलिस द्वारा बिना नम्बर प्लेट की बाईक चलाने वालो के विरुद्ध सघन चैकिग अभियान चलाया गया।
अभियान में कस्बा भगवानपुर, खानपुर चौक, काली नदी, मण्डावर बार्डर पर चैकिंग कर बिना नम्बर की बाईको को रोककर सत्यापन व सीज की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान कुल 16 मोटर साईकिलो को एमवीएक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया तथा आमजन को नम्बर प्लेट लगाकर ही बाईक चलाने व यातायात नियमो का पालन करने की हिदायत दी गई।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,