खेलनगरी के तौर पर पहचान बनाएगी धर्मनगरी, शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने एचआरडीए के स्टेडियम और स्पोर्ट्स काम्पलेक्स को सराहा
शुक्रवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण द्वारा बनाए जा रहे भल्ला क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स काम्पलेक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एचआरडीए के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हरिद्वार अब धर्मनगरी के साथ—साथ खेलनगरी के तौर पर पहचान बनाएगी। प्रदेश सरकार माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों को पूरा करने की दिशा में कार्य कर रही है और खिलाडियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के लिए हरिद्वार रुडकी विकास प्राधिकरण ने प्रशंसनीय कार्य किया है।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार में आने वाले दिनों में अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे और राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने प्राधिकरण से स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में वॉलीबॉल के लिए भी व्यवस्था की जानी चाहिए।
वहीं इस दौरान प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस अंशुल सिंह ने बताया कि स्टेडियम और स्पोर्ट्स काम्पलेक्स पर करीब 17 करोड़ रुपए की लागत से कार्य किए गए हैं। इसमें राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट ग्राउंड जिसमें इंटरनेशनल स्तर की क्रिकेट पिचें तैयार की गई है। वहीं बैडमिंटन कोर्ट को और ज्यादा सुविधाजनक बनाया गया है। साथ ही लॉन टेनिस कोर्ट, स्कैवश कोर्ट, जिम, फुटबॉल सेल, कैफिटेरिया बनाया गया है। साथ ही साथ इंडोर क्रिकेट बॉक्स भी बनाया गया है ताकि खिलाडी प्रेक्टिस कर सके। उन्होंने बताया कि हरिद्वार के प्रतिभावान खिलाड़ियों को अच्छे कोच भी मुहैया कराए जाएंगे। इसके लिए पूरे देश से बेहतर से बेहतर कोच की व्यवस्था प्राधिकरण अपने खर्चे से कराएगा। उन्होंने कहा कि प्राधिकरण का मकसद हरिद्वार के प्रतिभावन खिलाडियों को बेहतर सुविधाओं के साथ—साथ अच्छे कोच कराना उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि इसमें वॉलीबॉल के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,