हरिद्वार के जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने शनिवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को जिला प्रशासन हरिद्वार की ओर से उत्तराखंड में भगवान शिव के मंदिरों पर आधारित कॉफी टेबल बुक द एटर्नल लॉर्ड – ग्रेट शिव टेम्पल्स ऑफ उत्तराखण्ड भेंट की। राज्यपाल ने गर्ब्याल की इस कृति को अभिनव प्रयास बताया। यह पुस्तक कुमाऊं और गढ़वाल के शिव मंदिरों के बारे में संपूर्ण जानाकरी देने वाली पहली पुस्तक है। यह पुस्तक भगवान शिव के महानतम स्वरूप सदाशिव से प्रेरित है। इस पुस्तक में उत्तराखण्ड भगवान शिव के लगभग सभी मन्दिरों की पौराणिक, ऐतिहासिक जानकारियां, महत्व, मन्दिरों की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। यह पुस्तक राज्य में आने वाले शिवभक्तों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इस किताब के सहयोग से शिवभक्त उत्तराखण्ड राज्य के शिव मन्दिरों की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और मंदिरों तक आसानी से पहुंच सकते हैं।
जिला अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से राजभवन में शिष्टाचार भेंटकर..जिला प्रशासन की ओर से उत्तराखंड में भगवान शिव के मंदिरों पर आधारित कॉफी टेबल बुक द एटर्नल लॉर्ड-ग्रेट शिव टेम्पल्स ऑफ उत्तराखण्ड भेंट की….

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,