सचिव उत्तराखंड शासन देहरादून एवं जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में आज स्वतंत्रता दिवस 2024 के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए जाने हेतु नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा पालिका क्षेत्र अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया तिरंगा यात्रा का प्रारंभ प्रशासक महोदय नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी महोदय हरिद्वार, माननीय विधायक श्री आदेश चौहान जी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर तथा निवर्तमान अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। तिरंगा यात्रा शहीद लेफ्टिनेंट कर्नल रंजीत सिंह पवार चौक शिवालिक नगर से समस्त वार्डों से होते हुए अमृत महोत्सव चौक पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया।
नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की अधिक से अधिक प्रतिभागिता सुनिश्चित किए जाने हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया ।
तिरंगा यात्रा में स्कूल के छात्र-छात्राएं
निवर्तमान सभासदगण, स्वयं सहायता समूह के सदस्य एवं समस्त कार्यालय कर्मचारी व पर्यावरण मित्र तथा स्थानीय निवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने को नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा पालिका क्षेत्र अंतर्गत तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन…. तिरंगा यात्रा में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी,स्कूली बच्चों समेत स्थानीय लोग हुए शामिल….

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,