सिडकुल थाना क्षेत्र में दबंगों ने रातों-रात तोड़ डाली प्लॉट की बाउंड्री वॉल…बाप-बेटे सहित 10 आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज, कार्रवाई की तैयारी में जुटी….दीवार पर लगा गेट भी कर ले गए चोरी…
दबंगों ने रातों-रात तोड़ डाली प्लॉट की बाउंड्री, गेट भी चोरी कर ले गए…बाप-बेटे सहित 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कार्रवाई की तैयारी में जुटी पुलिस
हरिद्वार: जिला मुख्यालय के समीप आन्नेकी हेतमपुर में दबंगों ने रातों रात एक प्लॉट की बाउंड्री तोड़ डाली। इतना ही नहीं, गेट भी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने सिडकुल थाने में आरोपी बाप-बेटे सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, अबरार अली पुत्र अय्यूब निवासी सलेमपुर महदूद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका एक प्लॉट ग्राम आन्नेकी हेत्तमपुर में है। प्लॉट खरीदने के बाद उसने अपना कब्जा लेते हुए नवम्बर 2023 में चारों तरफ करीब आठ फीट ऊंची बाउंड्री करा दी थी। अंदर जाने जाने के लिए लोहे का गेट भी लगाया हुआ था। आरोप लगाया कि संपत्ति पर बिजेन्द्र पुत्र हुकुम सिंह कराल निवासी ग्राम बहादराबाद नाजायज रूप से कब्जा करना चाहता है।
जबकि बिजेन्द्र का सम्पत्ति से कोई वास्ता मतलब नहीं है। रात के समय बिजेन्द्र व उसका बेटा शुभम 7-8 अज्ञात व्यक्तियों के साथ साजिश के तहत तोड़फोड़ करते हुए अंदर घुस गए और चारों तरफ की बाउड्री तोड़कर लोहे का गेट भी तोडकर चोरी कर ले गए।सुबह वह प्लॉट पर पहुंचा तो ईंटे बिखरी मिली और गेट गायब था। आस पास के लोगों ने पूरी कहानी बताई। बताया कि आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए तीन लाख रूपये का नुकसान किया है। सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सिडकुल थाना क्षेत्र में दबंगों ने रातों-रात तोड़ डाली प्लॉट की बाउंड्री वॉल…बाप-बेटे सहित 10 आरोपियों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज, कार्रवाई की तैयारी में जुटी….दीवार पर लगा गेट भी कर ले गए चोरी…

More Stories
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,
एसएसपी नवनीत सिंह के कुशल नेतृत्व में सिडकुल पुलिस के हाथ लगी कामयाबी, दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 5 दोपहिया वाहन किए बरामद,
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, द्वारा पैरा लीगल वालंटीयर्स/अधिकार मित्रों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण विशेष क्षमता निर्माण एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल हुआ आयोजन।