हरिद्वार के विकास खंड बहादराबाद के लेखाकार के0 सी0 शर्मा को गोली से जान से मारने की धमकी मिली है।

विगत शुक्रवार की दोपहर को ब्लॉक के लेखागार के0 सी0 शर्मा ने थाना बहादराबाद में पहुंचकर लिखित तहरीर देकर जानकारी दी हैं कि मुर्सलीन नाम के व्यक्ति जो पूर्व प्रमुख के कार्यकाल में विकासखंड बहादराबाद में ठेकेदारी शुरू की थी ने विकास खंड बहादराबाद कार्यालय में पहुंच कर कुछ मौजीज लोगो के सामने पीडित को गोली मारने की धमकी दी है। जिसका निवास स्थान ग्राम रणसुरा ब्लॉक बहादराबाद जिला हरिद्वार बताया जा रहा है।उन्होंने बताया कि यह ठेकेदार पिछले कई वर्षों से ब्लॉक बहादराबाद में अन्य निधियों के माध्यम से सड़के, हेड पंप आदि कार्यों की ठेकेदारी करता हैं। मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार मुर्सलीन शुक्रवार को विकास खंड बहादराबाद कार्यालय में पहुंचा और अपनी सांसद निधि पत्रावली भुगतान के बारे में जानकारी मांगने लगा जिस पर जानकारी देते हुए कहा हैं की अभी तकनीकी अधिकारी की रिपोर्ट लगनी बाकी है जिस कारण भुगतान होना अभी असंभव है। इसी बात को लेकर मामला बिगड़ गया। और ठेकेदार ने लेखाकार को गोली मारने की धमकी दे डाली। जिसकी लिखित शिकायत लेखाकार ने थाना बहादराबाद को दी।जिसके बाद एसओ के निर्देश पर बहादराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले जांच शुरू कर दी है।विकास खंड बहादराबाद मे तैनात लेखाकार को जान से मारने की धमकी के मामले में…..लेखागार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ठेकेदार मुर्सलीन के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर जांच की शुरू….

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,