कोतवाली नगर,कावड़ की लाखों की भीड़ में भी हरिद्वार पुलिस की नजर चप्पे चप्पे पर,अवैध शराब के धंधे में संलिप्त 02 अभियुक्तों को किया पुलिस ने गिरफ्तार व 03 अभियुक्त मौके का फायदा उठाकर हुए फरार,570 पव्वे अंग्रेजी शराब 175 देशी शराब व 20 कैन वीयर अवैध माल हुआ अभियुक्तों से बरामद,अवैध शराब तस्करी में दो महिलाएं भी शामिल,कावड़ मेला मे भीड़ का फायदा उठाना चाहते थे शराब तस्कर पुलिस ने धर दबोचा,फरार 03 अभियुक्तों की तलाश जारी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान दिनांक 26-07-2024 को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर चेकिंग के दौरान स्थान गंगा गिरी की हवेली हर की पैड़ी से दो अभियुक्त सोनू पुत्र छोटेलाल निवासी लाल जी वाला कबlड्डी बस्ती कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र 54 वर्ष 2-विक्रम गिरी पुत्र पवन गिरी निवासी गंगा गिरी की हवेली हर की पैड़ी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया व 03अभियुक्त1- महिला पुत्री शंकर निवासी गंगा गिरी की हवेली हर की पैड़ी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार 2- महिला पुत्री शंकर निवासी उपरोक्त 3-अंकित पुत्र परदेशी निवासी उपरोक्त मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए हैंl
अभियुक्त गण उपरोक्त से भारी मात्रा में अंग्रजी /देशी शराब /वीयर (570 पव्वे अंग्रेजी शराब 175 पव्वे देशी शराब 20 कैन वीयर) बरामद हुई हैं। अभियुक्त गण के विरुद्ध कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है l
*नाम गिरफ्तार अभियुक्त गण*-
1-सोनू पुत्र छोटेलाल निवासी लाल जी वाला कबड्डी बस्ती कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र 54 वर्ष
2-विक्रम गिरी पुत्र पवन गिरी निवासी गंगा गिरी की हवेली हर की पैड़ी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष
*फरार अभियुक्त-*
1- महिला पुत्री शंकर निवासी गंगा गिरी की हवेली हर की पैड़ी कोतवाली नगर जनपद हरिद्वार
2- महिला पुत्री शंकर निवासी उपरोक्त
3-अंकित पुत्र परदेशी निवासी उपरोक्त
*बरामदगी*
1- 570 पव्वे अंग्रेजी शराब
2- 175 पव्वे देशी शराब
3- 20 कैन वीयर
*पुलिस टीम*
1-उ0नि0 संजीव चौहान
2-हे0का0 202 सजयपाल
3-कानि 333 भूपेंद्र गिरी
4-कानि0 124 शिवशंकर
5-कानि 579 रमेश चौहान

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,