कोतवाली ज्वालापुर,नशा तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की प्रभावी कार्यवाही लगी हाथ कामयाबी,हरिद्वार पुलिस द्वारा 01आरोपी को अवैध स्मैक के साथ धर दबोचा,आरोपी के कब्जे से 29.15 ग्राम अवैध स्मैक व इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध मादक पदार्थ (अवैध शराब/स्मैक/चरस/गांजा/आदि) तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।
प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा उक्त आदेश के क्रम में थाना क्षेत्रांतर्गत टीमों का गठन किया गया ।
गठित टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उक्त आदेश के क्रम मे दिनांक 08/07/2024 आरोपी सोनू कुमार पुत्र बाबू राम निवासी मोहल्ला रामपुर निकट रविदास मन्दिर के पास कोतवाली गंगनहर हरिद्वार को लालपुल नहर पटरी के पास से 29.15 ग्राम अवैध स्मैक मय इलेक्ट्रॉनिक तराजू के साथ पकड़ा गया।
आरोपी के विरुद्ध कोतवाली ज्वालापुर पर 8/21 NDPS एक्ट में पंजीकृत किया गया।
*नाम पता आरोपी*-
1-सोनू कुमार पुत्र बाबूराम निवासी मोहल्ला रामपुर निकट रविदास मंदिर के पास कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार।
*बरामदगी*
1-29.15 ग्राम अवैध स्मैक
2-01अदद इलेक्ट्रॉनिक तराजू
*पुलिस टीम में,
1-उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी
2-उप निरीक्षक विकास रावत
3-कां044 सुनील शर्मा
4-कां0838 अमित गौड
*ANTF*
1-उप निरीक्षक रणजीत तोमर
2-हेड कांस्टेबल राजवर्धन
3-हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार
4-हेड कांस्टेबल सुनील शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,