जनपद चम्पावत,बनबसा क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ में फंसे लोगों के लिए देवदूत बनी चंपावत पुलिस,थाना बनबसा पुलिस, एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमों द्वारा बाढ़ में फंसे 165 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
श्री अजय गणपति पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत* के निर्देशानुसार तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय चंपावत/ टनकपुर के पर्यवेक्षण में जनपद चंपावत में *आपदा/दुर्घटना के दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए लोगों की सहायता* किए जाने हेतु सभी थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया है।
उक्त के क्रम में विगत दिनों से जनपद चंपावत में हो रही भारी बारिश के कारण थाना बनबसा क्षेत्र अंतर्गत *ग्राम पचपकरिया एवं देवीपुरा में भारी जल भराव/बाढ़ होने के कारण लोग घरों में फंस* गए थे।
सूचना मिलते ही *श्री आकाश जोशी, एस0डी0एम0 टनकपुर* व *श्री शिवराज सिंह राणा पुलिस उपाधीक्षक महोदय टनकपुर* के नेतृत्व में *थाना बनबसा पुलिस, एसडीआरएफ तथा एनडीआरफ टीम* द्वारा रेस्क्यू अभियान चलाकर *बाढ़ में फंसे 165 लोगों को सुरक्षित स्थानो* पर पहुंचाया गया।
मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय चम्पावत
दिनांक-08.07.2024

More Stories
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,
चारधाम यात्रा और पर्यटकों की भारी भीड़ के हरिद्वार में फर्जी ट्रैवल एजेंसियों पर परिवहन विभाग का ‘प्रहार’: बिना लाइसेंस संचालित केंद्रों पर सघन छापेमारी कर कसी नकेल।
बहादराबाद में तीन दिवसीय जिला स्तरीय आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का शानदार आगाज, पहले दिन 135 मरीजों ने उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश ने किया शिविर का उद्घाटन,