तनवीर अली हरिद्वार,हरिद्वार की राजलोक कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र की कॉलोनीयों में पानी की किल्लत के चलते के स्थानीय रहवासियों ने जल संस्थान के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
स्थानीय रहवासी विपिन गुप्ता एवं धीरेंद्र कुमार,ने बताया कि राजलोक कॉलोनी के आसपास लगभग 25 आवासीय कॉलोनी है जिनमें कुल मिलाकर लगभग 15000 से अधिक की आबादी निवास करती हैं। कॉलोनी में कल दोपहर 12:00 से पीने के पानी की सप्लाई किसी तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई थी जिसकी वजह से समस्त घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई थी कल से निरंतर जल संस्थान के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है जल संस्थान के अधिकारी केवल आश्वासन मात्र दे रहे हैं और मौके पर आज सुबह 10:00 बजे तक ना कोई अधिकारी उपस्थित थे और ना कोई तकनीकी टीम जिस कारण लगभग 200 से अधिक संख्या में लोग ट्यूबवेल पर इकट्ठा हुए और जल संस्थान के विरुद्ध नारेबाजी की और अपना विरोध प्रकट किया। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है वोल्टेज अधिक के कारण मोटर नहीं चल पा रही है जिस कारण पानी नहीं आ रहा है इस पर अधिशासी अभियंता को कहा गया की वैकल्पिक व्यवस्था कराकर पानी चालू किया जाए अन्यथा जल के अभाव में त्राहि त्राहि मच जाएगी, एक घंटा कॉलोनी वासियों के ट्यूबवेल पर खड़े होने के बाद भी जल संस्थान का कोई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं आया और मात्र फोन पर आश्वासन देते रहे
कॉलोनी में किसी प्रकार का कोई स्टैंड पोस्ट नल या हैंडपंप भी नहीं है बार-बार कहने के बाद भी 2 घंटे तक पानी का टैंकर भी नहीं भेजा गया सड़कों पर महिलाएं बच्चे और पुरुष बाल्टिया लेकर इधर से उधर पानी के लिए घूम रहे थे। विपिन गुप्ता द्वारा समस्या को जिलाधिकारी महोदय को अवगत करवाया गया, उन्होंने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
*प्रभावित क्षेत्र*
राजलोक कॉलोनी, विष्णु लोक कॉलोनी, दुर्गा विहार, वृंदावन ग्रीन, कदम सिंह इंक्लैव, श्री राम इंक्लैव, रतन विहार, रुकमणि विहार, संदेश विहार आदि
आज के प्रदर्शन में विशाल शर्मा धीरेंद्र कुमार,नितिन शर्मा, पूर्व पार्षद निशा कांत शुक्ला, जय किशन शर्मा,सौरभ कुमार, राजेंद्र कुमार, सुर्यांश, शिवम, कुंदन, लोकेश, पदम सिंह, दीपू, अशोक कुमार, संजीव, एस बी जोशी, पंकज कुमार महिलाओं में निशा, पूजा, अनिता, ममता और समस्त कॉलोनी वासी उपस्थित थे।

More Stories
राज्य अतिथि गृह नैनीताल में जिले के प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की…. अधिकारियों को जनोपयोगी योजनाओं का लाभ समय पर जनता को उपलब्ध कराने के दिए निर्देश….
लगातार चौथे दिन भी जारी रहा नगर पालिका शिवालिकनगर का अतिक्रमण हटाओ अभियान… पालिका टीम ने अवैध रूप से सरकारी संपत्तियों पर लगाए गए बैनर एवं होर्डिंग हटाए… सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए काउंटर, रेहड़ी/ठेले किए जब्त…
धोखाधड़ी के आरोपी को छुड़ाने के लिए यूपी पुलिस पर हमला…बाप को छुड़ाने के लिए बेटे ने दिखाई दबंगई, साथियों संग पुलिस वाहन पर किया हमला…ज्वालापुर पुलिस ने 3 आरोपी दबोचे, वाहन किए जब्त…