तनवीर अली हरिद्वार–सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर परचम लहराने वाले विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया।
हरिद्वार के बहादराबाद स्थित एंजेल्स एकेडमी सीनियर स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और प्रबंध समिति के पदाधिकारियों सहित प्रधानाचार्य रश्मि चौहान ने संयुक्त रूप से एंजेल एंजेल्स एकेडमी सीनियर स्कूल के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रश्मि चौहान द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य रश्मि चौहान ने उपस्थित लोगों को लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्य में पूर्ण रूप से समर्पित होने के लिए प्रेरित किया। वहीं अन्य वक्ताओं ने छात्र- छात्राओं को पूरी लगन से अध्ययन कर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त,करके देश सेवा के लिए तत्पर रहने की हिदायत दी। खुदीराम बोस के जीवनवृत्त पर प्रकाश डालते हुए देश की आजादी के लिए उनके बलिदान सम्बन्धी प्रसंग प्रस्तुत कर प्रेरणा लेने का आवाहन किया।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,