कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार,नशा मुक्त देवभूमि के अन्तर्गत नशा तस्करो के विरूद्ध कोतवाली रानीपुर की ताबडतोड कार्यवाही,मोटर साईकिल सहित 02 अभियुक्तो को अवैध गाँजे के साथ धर दबोचा,अभियुक्तगण के कब्जे से 08 किलो 020 ग्राम गाँजा किया बरामद।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में एवं नशा मुक्त देवभूमि के अन्तर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है, जिसके अन्तर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस व ए0एन0टी0एफ0 टीम द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर आज दिनांक 03.07.2024 की प्रातः रानीपुर पुलिस टीम द्वारा दादूपुर सुमननगर रोड डबल पुलिया के पास से अभियुक्त गण 1- दीपक कुमार पुत्र सुप्पन सिहं निवासी ग्राम अमनोल थाना भेल्दी जिला सारन बिहार उम्र 29 वर्ष हाल निवासी एबाबनगर निकट पानी की टंकी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 2- ब्रिजेश कुमार पुत्र अरूण कुमार निवासी ग्राम अमनोल थाना भेल्दी जिला सारन बिहार उम्र 29 वर्ष हाल निवासी एबाबनगर निकट पानी की टंकी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 08 किलो 020 ग्राम अवैध गाँजा एवं एक अदद मो0सा0 ग्लेमर नं0 UK 08 Q 4324 की बरामदगी की गयी, गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 265/24 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण*
1- दीपक कुमार पुत्र सुप्पन सिहं निवासी ग्राम अमनोल थाना भेल्दी जिला सारन बिहार उम्र 29 वर्ष हाल निवासी एबाबनगर निकट पानी की टंकी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
2- ब्रिजेश कुमार पुत्र अरूण कुमार निवासी ग्राम अमनोल थाना भेल्दी जिला सारन बिहार उम्र 29 वर्ष हाल निवासी एबाबनगर निकट पानी की टंकी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
*बरामदगी-* कुल 08 किलो 020 ग्राम गाँजा व एक अदद मो0सा0 ग्लेमर नं0 UK 08 Q 4324
*पुलिस टीम-*
1- विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- व0उ0नि0 नितिन चौहान, कोतवाली रानीपुर
3-उ0नि0 मनोज नौटियाल, कोतवाली रानीपुर
4-का0 176 गम्भीर तोमर, कोतवाली रानीपुर
5-का0 667 कुंवर राणा, कोतवाली रानीपुर
6- का0 1098 उदय चौहान, कोतवाली रानीपुर
*ए0एन0टी0एफ0 टीम में,
1- निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट
2- उ0नि0 रंजीत तोमर
3- हे0का0 देशराज
4- हे0का0 राजवर्धन
5- का0 सतेन्द्र शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,