ज्वालापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,ग्राम सराय स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया शाखा की दीवार तोड़कर बैंक में चोरी करने वाले अभियुक्त को ज्वालापुर पुलिस द्वारा धर दवोचा,अभियुक्त के कब्जे से 01DVR व 01अदद .315 बोर तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस बरामद।
दिनांक 04/06/2024 को वादी मीनाक्षी शर्मा शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ़ इंडिया सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी अज्ञात के द्वारा बैंक ऑफ़ इंडिया सराय ज्वालापुर शाखा की दीवार तोड़कर CRM मशीन को खोलने के इरादे से तोड़फोड़ करने व सीसीटीवी कैमरे का DVR चोरी कर ले जाने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 596/धारा 380. 427.457 भा0द0वि पंजीकृत किया गया विवेचना उप निरीक्षक आशीष नेगी द्वारा की जा रही है। *बैंक जैसे संस्थान से रात्रि में नकब लगाकर चोरी करने के संवेदनशील मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार तत्काल अनावरण/अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।*
पुलिस अधीक्षक महोदय नगर/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के कुशल निर्देशन/पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार द्वारा तत्काल प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक आशीष नेगी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई गठित टीमो को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
टीमों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर कड़ी सुराग राशि पता रसी कर मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ कर उक्त के क्रम में दिनांक 08-09-06-2024 रात्रि में अभियुक्त समीर अन्सारी पुत्र बहराम अन्सारी निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार को चोरी के DVR मय .315 बोर तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस के साथ रामानंद इंस्टिट्यूट के पास से गिरफ्तार किया गया।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा0द0वि की बढ़ोतरी की गई।
बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त
समीर अंसारी पुत्र बहराम अंसारी निवासी ग्राम सराय कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार
बरामदगी का विवरण
1-01अदद DVR
2-01 अदद .315 बोर तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस
पुलिस टीम में,
1-प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार
2-वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट
3-प्र0चौकी बाजार उ0नि0आशीष नेगी
4-उप निरीक्षक विकास रावत
5-हे0का0 प्रेम
5-हे0का0 हिमेश चंद्र
6-का0707 गोपाल
7-का0329 नवीन
8-का0721 महेंद्र तोमर शामिल रहें।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,