सिडकुल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी मोबाइल चोरी का शातिर अभियुक्त किया गिरफ्तार,
थाना क्षेत्राअंतर्गत में हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा घटनाओं की रोकथाम /अनावरण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके अनुपालन में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा उपनिरीक्षक अनिल सिंह बिष्ट के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रही फोन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु टीम का गठन करते हुए मोबाइल चोरी की घटना कारित करने वालो को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में दिनांक 09/06/2024 को शांति /यातायात व्यवस्था ड्यूटी व मुकदमा अपराध संख्या 292/ 24 धारा 380 आईपीसी से संबंधित अभियुक्त की तलाश मुलजिमान में थाना क्षेत्र केविन केयर तिराहा पर पहुंचकर संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान राहुल कुमार पुत्र वेदपाल निवासी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष बताया जिसके कब्जे से एक मोबाइल फोन जो रोशनाबाद शिव मंदिर के पास से एक घर से चोरी किया था बरामद हुआ और अभियुक्त को मायके पर चोरी का फोन बरामद होने पर अपराध धारा 380,411 आईपीसी से अवगत कराते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता
- राहुल कुमार पुत्र वेदपाल निवासी हेतमपुर थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष।
बरामदगी विवरण
- एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग कंपनी रंग डार्क ब्लू (मुकदमा अपराध संख्या 292 /24 धारा 380 आईपीसी से संबन्धित चुराया गया मोबाइल) अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है
पुलिस टीम
1- उप निरीक्षक अनिल सिंह बिष्ट थाना सिडकुल
2-कांस्टेबल 660 दीपक दानू थाना सिडकुल
- कांस्टेबल 271 प्रदीप थाना सिडकुल
4.

More Stories
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।
जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में लक्ज़री स्लीपर बसों पर नकेल: परिवहन विभाग ने कार्यवाई कर 12 बसें की सीज़, 80 के किए चालान, सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर बड़ी कार्रवाई,
ऑपरेशन प्रहार में बहादराबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे दो तस्करों को भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और टैबलेट के साथ किया गिरफ्तार, कार को किया जब्त, नशे के सौदागरों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस का लगातार कसता जा रहा शिकंजा,