कोतवाली लक्सर
बाप ने लिखाया घर में चोरी का मुकदमा, नशेड़ी बेटा ही निकला चोर,नशे का आदि बेटे ने नशे की लत पूरी करने के लिए घर में ही कर डाली चोरी,आरोपी बेटे को चोरी के सामान के साथ धर दबोचा।
दिनांक 02.06.2024 को वादी गुलजार पुत्र जमीर निवासी ग्राम मुण्डाखेडा कला थाना कोतवाली लक्सर जिला हरिद्वार द्वारा अपने घर से मोबाईल फोन, इंवर्टर बैट्रा, 01 इंडेक्शन आदि चोरी करने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली लक्सर में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना के शीघ्र अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरो को खंगालते हुये स्थानीय स्तर पर मैनुअली जानकारी जुटाते हुए वादी मुकदमा के पुत्र आसिफ को चोरी के सामान के साथ जैतपुर तिराहे से दबोचा गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
आसिफ पुत्र गुलजार निवासी ग्राम मुण्डाखेडा कला, कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार
बरामदगी
1- मोबाईल फोन MI, 01 अदद (LUMINOUS)
2- इंवर्टर बैट्रा,
3- 01 अदद इंडेक्शन,
4- 01 अदद स्लैण्डर, ( Bharat gas)
पुलिस टीम में,
1- SI दीपक चौधरी
2- का0 जगत सिह
3- का0 नरेश नेगी शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,