कोतवाली नगर हरिद्वार
टाइटन व फास्ट ट्रैक कंपनी की हाथ की नकली घड़ियां बेचने पर हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही, एक आरोपी दबोचा,टाईटन व फास्ट्रेक के नुमाइंदों के साथ सिटी कोतवाली पुलिस ने की थी छापेमारी,पुलिस कार्यवाही से नामी ब्रांड के कॉपी आइटम बेचने वाले दुकानदारों में मचा हड़कंप
दिनांक 01-06.2024 को गौरव तिवारी निवासी द्वारका दिल्ली द्वारा खुद को टाईटन/फास्ट ट्रैक कम्पनी के अधिकारी/कर्मचारी बताते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्रांतर्गत टाइटन व फास्ट ट्रैक कंपनी की हाथ की नकली घड़ियों को बेचने वाले के विरुद्ध कोतवाली नगर हरिद्वार पर मुकदमा अपराध संख्या 455/24 धारा 63/65 कॉपीराइट एक्ट 103 /104 ट्रेडमार्क एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत करवाया गया।
शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने उक्त कंपनी के कर्मचारियों के साथ छापेमारी कर मानसरोवर कांप्लेक्स अपर रोड महावीर वॉच सेंटर के मालिक अमन जैन को उपरोक्त धाराओं में हिरासत में लिया। आरोपी को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी-
1- 400 हाथ की नकली घड़ियां (फास्ट ट्रैक)
2- 120 हाथ की नकली घड़ियां (टाइटन)
विवरण आरोपित-
1-अमन जैन पुत्र श्री सुरेंद्र जैन निवासी भी 69 न्यू विष्णु गार्डन कनखल जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम में,
1-उ0नि0 अशोक कश्यप
2-कानि0 सुमित
3-कानि0 अमित शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,