जनपद चम्पावत
माँ पूर्णागिरी मुख्य मेला क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था हेतु चलाया गया संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान,मेला क्षेत्र में में यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 20 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही 01 वाहन सीज,मेला क्षेत्र में श्रद्धालूओं की सुरक्षा से नही किया जायेगा कोई भी समझौता
श्री अजय गणपति, पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चम्पावत के निर्देशानुसार तथा *पुलिस उपाधीक्षक महोदय चम्पावत/टनकपुर* के पर्येवेक्षण में जनपद में हो रहे *मेलों आदि में श्रद्धालुओं/यात्रियों* को सुरक्षित दर्शन कराये जाने व *सुगम यातायात व्यवस्था* प्रदान किये जाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। उक्त के क्रम में *श्री माँ पूर्णागिरि मेला क्षेत्र* में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रुप से अंकुश लगाने हेतु नशे में वाहन चलाने वालों/ तीव्र गति से वाहन चलाये जाने व ओवरलोडिंग करने व *यातायात नियमों का उल्लंघन* करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 22-05-2024 को *अस्थाई थाना ठुलीगाड़ व अस्थाई थाना भैरव मंदिर पुलिस* द्वारा पूर्णागिरि मार्ग में *हनुमान चट्टी स्थल/ लाधिगाड़ स्थल* पर *उ0नि0 हरीश प्रसाद*- थानाध्यक्ष ठुलीगाड़ व *उ0 नि0 हेमंत सिंह कठैत* - थानाध्यक्ष भैरवमंदिर के संयुक्त कार्यवाही में *हनुमान चट्टी* में संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
दौराने चैकिंग सभी टैक्सी / प्राइवेट वाहनों का गहनता पूर्वक भौतिक निरीक्षण कर वाहन प्रपत्र चैक किये गए। संयुक्त वाहन चैकिंग के दौरान मुख्य मेला क्षेत्र में लगभग 95 वाहनो को चैक किया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 20 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही कि गई व 01 वाहन सीज कर चालानी रिपोर्ट माननीय न्यायालय प्रेषित की जा रही है। माँ पूर्णागिरि मेले में कानून व शांति व्यवस्था/ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी वाहन चालकों को यातायात के नियमो के अक्षरश: अनुपालन हेतु निर्देशित किया जा रहा है।
मीडिया सैल
कार्यालय पुलिस अधीक्षक, चम्पावत
दिनांकः 22.05.2024

More Stories
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
एंजेल्स एकेडमी में आयोजित हुआ वार्षिक सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि डॉ. निशंक ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार: डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, प्रिंसिपल रश्मि चौहान ने सभी का किया स्वागत…
ग्राम पंचायत अकोढ़ा खुर्द में लाखों रुपये के विकास कार्यों में अनियमितता उजागर, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने ग्राम प्रधान बसंती देवी को पद से हटाने के दिए आदेश,