पुलिस लाइन हरिद्वार
कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की पहल पर P.M.S. में इण्टर हाउस खेल प्रतियोगिता आयोजित,समापन समारोह में एएसपी लाईन जितेन्द्र मेहरा द्वारा विजेताओं को किया गया सम्मानित,
बच्चों की फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाकर उनके सर्वांगीण विकास करना है लक्ष्य,बच्चों के बीच विजेता बनने की दिखी ललक, विभिन्न इवेंट्स में दिखाया अपना दमखम
बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित करने हेतु एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा दिए गए निर्देश पर एएसपी लाईन जितेन्द्र मेहरा की अगुवाई में पुलिस लाइन हरिद्वार स्थित पुलिस मार्डन स्कूल के छात्रों के मध्य इन्टर हाउस स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन आयोजित किया गया।
विभिन्न खेल स्पर्धाओं में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने उर्जा, दक्षता, जुझारूपन एवं ललक का नमूना पेश करते हुए विजेता बनने के लिए अपना दमखम दिखाया।
पोस्ट कॉम्पिटिशन सेरेमनी में एएसपी लाइन जितेन्द्र मेहरा द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक / बालिकाओ को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक लाइन समरवीर सिंह रावत, लाइन सुबेदार भारत सिंह रावत, प्रधानाचार्य ममता तोमर,मुख्य आरक्षी पीटीआई नरेन्द्र बिष्ट एवं पुलिस मार्डन स्कूल के अध्यापक/ अध्यापिका मौजूद रहे।
प्रतियोगिता का परिणाम-
1️⃣ 60 मीटर दौड बालिका वर्ग ( कक्षा 1 व 2 )
1- शिवानी- प्रथम
2- पारूल- द्वितीय
3- सौम्य- तृतीय
2️⃣ 60मीटर दौड बालक वर्ग ( कक्षा 1 व 2 )
1- दक्ष- प्रथम
2- मेंघाष- द्वितीय
3- अंश बिष्ट- तृतीय
3️⃣ 60 मीटर दौड बालिका वर्ग ( कक्षा 1 व 2 )
1- अंशिका- प्रथम
2- कोमल- द्वितीय
3- स्कन्दिका- तृतीय
4️⃣ 60 मीटर दौड बालक वर्ग ( कक्षा 3 व 4 )
1- करन- प्रथम
2- अनमोल- द्वितीय
3- रिषभ- तृतीय
5️⃣ 60 मीटर दौड बालिका वर्ग ( कक्षा 5 व 6 )
1- अक्षरा- प्रथम
2- अंशिका- द्वितीय
3- आराध्या- तृतीय
6️⃣ 100 मीटर बालिका वर्ग
1- श्रेया- प्रथम
2- आरती- द्वितीय
3- जिया- तृतीय
7️⃣ 100 मीटर बालक वर्ग
1- साहिल- प्रथम
2- सचिन- द्वितीय
3- अमन- तृतीय
8️⃣ स्लो साईकिल दौड बालिका वर्ग
1- पारूल- प्रथम
2- दिव्या- द्वितीय
3- प्रिया- तृतीय
9️⃣ स्लो साईकिल दौड बालक वर्ग
1- द्धिज- प्रथम
2- साहिल- द्वितीय
3- सचिन- तृतीय
🔟 रस्सा कशी प्रतियोगिता में
1- अलकनन्दा हाउस – प्रथम
1️⃣1️⃣ रिले रेस दौड में
1- भागीरथी हाउस- प्रथम
2- मंदाकिनी हाउस- द्वितीय
3- गंगा हाउस- तृतीय

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,