नशा मुक्त देवभूमि के अन्तर्गत कोतवाली रानीपुर का नशा तस्करो के खिलाफ शिकंजा ,अवैध गाँजे के साथ 01 दिव्यांग अभियुक्त को धर दबोचा,दिव्यांग की आड में कर रहा था अवैध तस्करी”
“ अभियुक्त से 01 किलो 400 ग्राम गाँजा किया बरामद”श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में एवं नशा मुक्त देवभूमि के अन्तर्गत कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थो/नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार अभियान चलाकर छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है, जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 16.05.2024 को रानीपुर पुलिस टीम द्वारा रेग्यूलेटर पुल के दक्षिणी किनारे से अभियुक्त अमित कुमार लोधी पुत्र शर्मान्द निवासी मो0 हनुमान गढी निधासन थाना निधासन जिला लखीमपुर खीरी (उ0प्र0) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 किलो 400 ग्राम अवैध गाँजा की बरामदगी की गयी, गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 191/24 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण
1- अमित कुमार लोधी पुत्र शर्मान्द निवासी मो0 हनुमान गढी निधासन थाना निधासन जिला लखीमपुर खीरी (उ0प्र0)
बरामदगी- कुल 01 किलो 400 ग्राम गाँजा
पुलिस टीम में,
1- विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- उ0नि0 मनोज कुमार, कोतवाली रानीपुर
3- का0 780 जयदेव, कोतवाली रानीपुर
4- का0 843 बृजेश, कोतवाली रानीपुर शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,