ई रिक्शा व ई ऑटो को लेकर माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल उत्तराखंड का महत्वपूर्ण आदेश,अब हाईवे पर नहीं चलेंगे ई रिक्शा व ई ऑटो,एसपी क्राइम/ट्रैफिक पंकज गैरोला द्वारा गोष्ठी आयोजित कर ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारी को दी जानकारी,यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय,ई रिक्शा व ई ऑटो हेतु आंतरिक क्षेत्र में 16 रूटों का किया गया निर्धारण,रूटों के निर्धारण के साथ ई रिक्शा/ऑटो को कलर किए गए आबंटित।
दिनांक 07.05.2024 को पुलिस अधीक्षक यातायात जनपद हरिद्वार द्वारा अपने कार्यालय स्थित सीसीआर में मा0 उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखण्ड के समध विचाराधीन याचिका संख्या- 222 (पीआईएल)/2024 श्री अभिमन्यु भारद्वाज बनाम उत्तराखण्ड राज्य व अन्य योजित याचिका के क्रम में जनपद में संचालित ई-रिक्शा/ ई-कार्ट को हाईवे एवं मुख्य मार्गो पर प्रतिबन्धित करने एवं शहरों के आन्तरिक सड़को में संचालन हेतु मार्ग निर्धारित करने सम्बन्धी अनुतोष मांगे जाने के क्रम में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के उद्देश्य से ई रिक्शा के संचालन हेतु निम्न बिन्दुओ पर निर्णय लिये गये।
यदि कोई ई-रिक्शा हाईवे पर चलता है तो ई-रिक्शा को सीज किया जायेगा।
सभी ई-रिक्शा चालको के पास सम्पूर्ण कागजात होने चाहिए जिसके लिए सभी ई-रिक्शा यूनियन के प्रधान को निर्देशित किया गया कि वह सभी अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझते हुये युनियन के सभी ई-रिक्शा चालको निर्देशित करे कि उनके पास ई-रिक्शा सम्बन्धी सभी कागजात जैसे -फिटनेस, डी0 एल0, टैक्स व इन्श्योरेन्स पू्र्ण होने चाहिए जिन ई-रिक्शा चालको के पास उक्त सभी दस्तावेज पूर्ण नही होगें उनके ई-रिक्शा को सम्बन्धित धाराओं में सीज किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी ई-रिक्शा चालक व ई-रिक्शा यूनियन की होगी।
यदि जीरो जोन जैसे अपर रोड़ में अपने ई-रिक्शा चैकिंग के दौरान बिना पास के पाया जाता है तो उनके विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
सभी ई-रिक्शा पर रुट चार्ट व रेट लिस्ट चस्पा की जाए जिससे जनपद में आने वाले यात्री से किसी ई-रिक्शा चालक द्वारा मनमाना किराया न वसूला जाए।
सभी ई-रिक्शा वर्तमान में लागू वन-वे प्लान के अनुरुप ही चलाए जायेगे।
यदि कोई ई-रिक्शा वन वे प्लान का पालन नही करता है तो उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
यूनियन के साथ सहमति से शहर के आन्तरिक क्षेत्र में 16 रुटों का निर्धारण किया गया ।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,