ज्वालापुर पुलिस के हाथ लगी बडी कामयाबी,अंतर्राज्य वाहन चोर गैंग के 02 शातिर चोरों को धर दबोचा,वाहन चोरों में से एक है नाबालिग,कब्जे से चोरी के 03 मोटरसाइकिल व 02 स्कूटी बरामद,,
दिनांक 07/05/2024 को वादी करीमुद्दीन पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी मौहल्ला कड़च्छ कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की लिखित तहरीर पर अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल Uk08Ak 9828 स्प्लेंडर चोरी कर ले जाने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 417/2024 धारा 379 भा0द0वि पंजीकृत किया गया।
विवेचना उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी द्वारा की जा रही है।
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं के दृष्टिगत तत्काल अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर महोदय/क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर महोदय के कुशल निर्देशन/पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार द्वारा तत्काल अनावरण के लिए प्रभारी चौकी वीरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में टीमें गठित की गई गठित टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। टीमों द्वारा घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज एकत्र कर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर मुखबीर खास को क्षेत्र में सक्रिय किया गया । उक्त के क्रम में दिनांक 07/05/2024 को दौराने चेकिंग 02 अभियुक्तो जिसमें एक बाल अपचारी है को मय चोरी की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर Uk08AK 9828 के साथ सेक्टर 2 बैरियर के पास से गिरफ्तार किया गया अभियुक्त व बाल अपचारी से गहनता से पूछताछ करने पर बताया कि ज्वालापुर, हरिद्वार क्षेत्र एवं गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश से कुछ वाहन चोरी किए गए हैं उक्त क्रम में अभियुक्तों की निशानदेही पर नहर पटरी ज्वालापुर से छिपाकर रखी गई दो अन्य मोटरसाइकिल एवं दो स्कूटी बरामद की गई।
मुकदमा उपरोक्त में धारा 411/34 भा0द0वि एवम धारा 41/109 दंड प्रक्रिया संहिता की बढ़ोतरी की गई।
अभियुक्त गण को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- कपिल शर्मा पुत्र उमेश शर्मा निवासी सिलिरपुल कल दादरी थाना जारचा जिला गौतम बुध नगर उत्तर प्रदेश
2- बाल अपचारी
बरामदगी का विवरण
1- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस नंबर यूके-08-Ak-9820
2- मोटरसाइकिल स्प्लेंडर UP 16 CQ 6219 संबंधित थाना ईकोटेक गौतम बुद्ध नगर उत्तर प्रदेश
3- मोटरसाइकिल पल्सर नंबरUK08U8769
4- स्कूटी Activa नंबर बिना नंबर प्लेट इंजन नंबर DHGBUC72272
5- स्कूटी डयूट बिना नंबर आसमानी रंग इंजन नंबर JF50FU7257962
पुलिस टीम में,
1-प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार
2-प्रभारी चौकी रेल उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह नेगी
3- कांस्टेबल 1394 कर्म सिंह
4- कांस्टेबल 274 राजेश बिष्ट
5- कांस्टेबल 1190 आलोक नेगी
6- कांस्टेबल 329 नवीन छेत्री शामिल रहें।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,