रिश्तों को कलंकित करती घटना से उठा पर्दा, मासूम से दरिंदगी करने का आरोपी गिरफ्तार,एसएसपी ने किया खुलासा…
हरिद्वार के रुड़की में मासूम के साथ बलात्कार का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आखिरकार दरिंदगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने और मामले से पर्दा उठाने में सफलता हासिल कर है पुलिस ने पकड़े गए आरोपों का विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया है मामला कोतवाली गंगनहर क्षेत्र का है।
हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित पुलिस कार्यालय पर खुलासा करते हुए एसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि कोतवाली गंगनहर निवासी शिकायतकर्ता द्वारा तहरीर दी गई थी कि शिकायतकर्ता का सगा साला अक्सर उसकी नाबालिक बेटी को अक्सर अपने घर लाता-ले जाता था। कुछ समय पूर्व एक वीडियो वायरल होने पर शिकायतकर्ता को जानकारी मिली कि उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया है। शिकायत एवं वायरल वीडियो के आधार पर कोतवाली गंगनहर पर आरोपी व मामा सहित 3 आरोपियों के खिलाफ मु0अ0सं0- 217/2024 धारा 363,376(DB),354(ग) IPC व 5(g)(n)/6, 13/14, 16/17 पोक्सो अधिनियम दर्ज किया गया। करीब 12 वर्षीय बच्ची से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला होने के दृष्टिगत आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द कड़ी कार्यवाही करने के सम्बन्ध में दिए गए निर्देश पर एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह व सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत द्वारा खुद मामले की मॉनिटरिंग करते हुए टीमें गठित की। पुलिस टीमों द्वारा दिन-रात आरोपियों की तलाश करते हुए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। साथ ही हर छोटी-बड़ी सूचना का आपस में आदान-प्रदान किया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर रविवार को पीड़िता से दुष्कर्म के आरोपित मुर्सलीन उर्फ काला को पनियाला रोड़ रुड़की से दबोचने में सफलता हासिल की। पुलिस टीमें अब पीड़िता के कथित मामा एवं वीडियो वायरल करने वाले अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ करने पर प्रकाश में आया कि वायरल वीडियो एक षड़यंत्र के तहत पीड़िता के सगे मामा द्वारा बनाया गया था जिसका उद्देश्य अपनी दूसरी बहन के साथ गिरफ्त में आए आरोपी के नाजायज संबंध से क्षुब्ध होकर उससे बदला लेना था। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार, उ0नि0 विपिन कुमार, म0उ0न0 करूणा रौंकली, हे0का0 सन्दीप कुमार, का0 लाल सिंह, कांस्टेबल पूजा रावत शामिल रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।