जनपद रुद्रप्रयाग में संशोधित तीन नये कानूनों की 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन,
जनपद पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक, हेड माहरिर्र, मालखाना मोहरिर्र ने भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की बारीकियों का लिया प्रशिक्षण
भारतवर्ष में प्रचलित कानूनों
1- भारतीय दण्ड संहिता 1860 को संशोधित कर भारतीय न्याय संहिता 2023
2- दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023
3- भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 को भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 कर दिया गया है, जिनमें कुछ नये कानूनों व प्रावधानों को जोड़ा गया है तथा कुछ कानूनों में संशोधन किया गया है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड, देहरादून से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में देशभर के लिए अधिनियमित नये आपराधिक कानूनों को 01 जुलाई 2024 से सम्पूर्ण भारत में क्रियान्वित किये जाने से पूर्व समस्त पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किये जाने सम्बन्धी निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा दिए गए निर्देशों व इस प्रशिक्षण हेतु नामित नोडल अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी श्रीमती हर्षवर्द्धनी सुमन के पर्यवेक्षण में राज्य में 01 जुलाई से नये आपराधिक कानूनो का सफलतापूर्वक क्रियान्वित किये जाने हेतु जनपदीय पुलिस लाइन में 05 दिवसीय ऑफलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, अपर उपनिरीक्षक हेड माहरिर्र, मालखाना मोहरिर्र सहित कुल 110 पुलिस कार्मिकों को नये कानूनो के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को भारत के नये कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी श्री गुलाब सिंह, सहायक अभियोजन अधिकारी श्री प्रमोद चन्द्र आर्य, उपनिरीक्षक श्री गजेन्द्र सिंह रावत, उपनिरीक्षक श्री रमेश चन्द्र ज्याड़ा ने इन 5 दिनों में नये कानूनों व प्रावधानों की बारीकियों के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। आयोजित हुए प्रशिक्षण के आखिरी दिवस पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने सभी से फीडबैक लेकर नये कानूनों के सन्दर्भ में अपडेट रहने के निर्देश दिए गए तथा निर्देशित किया गया कि इसके लिए सभी लोग इन 5 दिवसों में दी गयी जानकारी व उपलब्ध कराये गये नोट्स इत्यादि का गहनता से अवलोकन करते हुए निकट भविष्य में संशोधन लागू हो जाने पर उपयोग में लायेंगे। पुलिस अधीक्षक ने सभी प्रशिक्षकों का आभार प्रकट कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।
Social Media Cell Police Office Rudraprayag

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,