थाना सिडकुल,लूट के अभियोग में ₹10000 के शातिर इनामी को पुलिस ने धर दबोचा,अभियुक्त के कब्जे से बरामद किये ₹25000/-
दिनांक 15/02/2024 को आवेदक राहुल कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री गोपाल निवासी ग्राम धनोरी थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार द्वारा दी गई तहरीर कि वादी के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी मोटरसाइकिल को गिराकर मुझसे डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग छीन कर भाग जाने के संबंध में थाना सिडकुल पर प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके आधार पर थाना सिडकुल पर प्रभावी धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
उक्त अभियोग का आरोपी नकुल की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत उपरोक्त आरोपी पर ₹10000 का नाम घोषित किया गया था।
पुलिस टीम के अथक प्रयास से आज दिनांक 30/04/2024 को अभियुक्त नकुल पुत्र सोमपाल को कोर्ट तिराहा सिडकुल से धर दबोचा गया।
नाम पता अभियुक्त
1- नकुल पुत्र सोमपाल निवासी नूननगर पुरकाजी जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश।
बरामदगी
अभियुक्त नकुल से ₹25000 हजार बरामद होना।
पुलिस टीम में,
1- श्री मनोहर सिंह भंडारी थानाध्यक्ष थाना सिडकुल
2-चौकी प्रभारी कोर्ट श्री ब्रह्मदत्त बिजलवान
3- कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान
4-कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।