हरिद्वार रिटर्निंग ऑफिसर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को केन्द्रीय विद्यालय में बने स्ट्रॉन्ग रूम क्षेत्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, स्ट्रॉन्ग रूम पर भौतिक रूप से पैनी नजर रखी जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को स्ट्रॉन्ग रूम परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाए। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीकी के दौर में तीसरी आंख कहे जाने वाले उपकरण सीसीटीवी कैमरों के द्वारा भी 24 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर विधानसभावार प्रत्येक स्ट्रोंग रूम के बाहर दो–दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और और स्ट्रॉन्ग रूम परिसर के बाहरी क्षेत्र को भी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कवर किया गया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी से निगरानी के लिए 3 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं।
इस दौरान प्रत्याशियों एवम उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर की विद्युत सप्लाई कनेक्शन को कंट्रोल रूम से ही काटा गया।
इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सुरेश चन्द्र तोमर, निर्दलीय उम्मीदवार आशीष ध्यानी, अकरम हुसैन, अवनीश कुमार, निर्वाचन अभिकर्ता ओपी चौहान, सचिन शर्मा, अंशुमान असवाल, यूसुफ आदि उपस्थित थे।
हरिद्वार रिटर्निग व जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर सुरक्षा कर्मियों को दिए निर्देश….स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की न हो लापरवाही,रखी जाए पैनी नजर…..

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,