अवैध मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिये पुलिस ने कसी कमर,पुलिस टीम की क्षेत्र में नियमित रुप से छापेमारी, नशा तस्करों में हडकंप,5.38 ग्राम स्मैक व प्रतिबन्धित 40 इजेक्शन ट्रामाडोल के साथ पुलिस ने 01 आरोपी को धर दबोचा।
ड्रग्स फ्री देवभूमि -2025 अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद हरिद्वार जनपद को नशा मुक्त करने के लिये अवैध शराब/स्मैक/चरस आदि तस्करो की कमर तोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है उक्त अभियान के दृष्टीगत कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में नियमित रुप से सघन चैकिंग एवं सुरागरसी/पतारसी की जा रही है, जिसके क्रम में नशा तस्करो को विरुद्व कार्यवाही हेतु क्षेत्र में सक्रिय पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28.04.2024 को 01 आरोपी इमरान को लक्सर क्षेत्र से अवैध स्मैक व प्रतिबन्धित 40 नशीले इंजेक्शन ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड के साथ पकड़ा गया।
जिसके सम्बन्ध में आरोपी द्वारा पूछताछ में उक्त नशीले पदार्थ को आरोपी द्वारा हसीन उर्फ तोता S/O सईद R/O लादपुर खुर्द थाना को0 लक्सर जनपद हरिदवार से खरीदना बताया गया जिसकी तलाश जारी है ।
आरोपी के विरूद्ध कोतवाली लक्सर पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
नाम पता आरोपी
इमरान पुत्र रसीद निवासी जौरासी जबरदस्तपुर थाना को0 रूडकी जनपद हरिदवार।
विवरण बरामदगी-
1-5.38 ग्राम अवैध स्मैक
2-40 प्रतिबन्धित नशीले इंजेक्शन ट्रामाडोल हाईड्रोक्लोराइड
3-एक इलेक्ट्रानिक तराजू
4-स्मैक को बेचकर प्राप्त- 640 रुपये
पुलिस टीम में,
1-व0उ0नि0 मनोज गैरोला-कोतवाली लक्सर
2-उ0नि0 हरीश गैरोला- कोतवाली लक्सर
3-हे0कानि0 रियाज अली- कोतवाली लक्सर
4-कानि0 184 टीकम सिह –कोतवाली लक्सर शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,