थाना बहादराबाद,,लाखो की चोरी का किया हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा,चोरी माल के साथ 01 शातिर चोर दबोचा, भेजा जेल,चोरी ज्वेलरी सहित करीब डेढ़ लाख कीमती नगदी बरामद
दिनांक- 22.04.24 को वादी श्री शैलेन्द्र चौहान पुत्र अशोक चौहान निवासी प्लाट न0 3/4 फेज 2, लक्ष्मी विहार, बहादराबाद हरिद्वार द्वारा थाना हाजा पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिन मे वादी के घर के अन्दर से नगदी व ज्वैलरी चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध मे प्रार्थना पत्र दिया गया जिस पर थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 231/24 धारा- 380 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
अभियोग के अनावरण के लिये उच्चाधिकारी गण के आदेशानुसार थानाध्यक्ष बहादराबाद हरिद्वार नरेश राठौड़ के पर्यवेक्षण मे टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास अवलोकन कर मुखबिर की सूचना पर दिनांक- 27.04.24 को पीर की मजार बहादराबाद माल सहित अभि0 राहुल को दबोचा।
आरोपित का विवरण-
1- राहुल पुत्र राकेश शर्मा निवासी कल्याण नगर राजावाला तालाब थाना बूडिया चुंगी जिला यमुनानगर हरियाणा
बरामद माल
02 अद्द पीली धातु के कंगन, 02 अद्द चूडी, एक जोडी कानों की झुमकी, एक जोडी कानों के टाप्स (कुल दो जोडी कान के कुण्डल) एक अद्द गले की चैन मय लॉकेट, तथा सफेद धातू की 01 कटोरी, 01 गिलास, 01 चम्मच, व 1,52,130/- रूपये कैश बरादम
पुलिस टीम में,
1- थानाध्यक्ष नरेश राठौड, थाना बहादराबाद हरिद्वार
2- उ0नि0 विजय प्रकाश थाना बहादराबाद हरिद्वार
3- कानि. 938 बलवन्त सिंह थाना बहादराबाद हरिद्वार
4- कानि. 607 नितुल यादव थाना बहादराबाद हरिद्वार शामिल रहें।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,