हरिद्वार लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अकरम हुसैन ने अपने साथियों के साथ ज्वालापुर विधानसभा के ग्राम गढ़मीरपुर का दौरा कर डोर टू डोर अभियान चलाकर जनसम्पर्क किया। जहा उन्होंने गांवों में जाकर अधिक से अधिक संख्या में वोट देकर विजयी बनाने की अपील की। डोर टू डोर अभियान करते हुए अकरम हुसैन ने अपने पक्ष में वोट देकर अपने हाथों को मजबूत करने की अपील की।
इस मौके पर अकरम हुसैन कहा कि हर वर्ग और समाज मेरे साथ खड़ा है और सभी वर्ग प्रदेश व देश की खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए मुझे जिताना चाहता है। साथ ही कहा कि क्षेत्र की जनता का समर्थन बता रहा हैं कि हरिद्वार लोगसभा में सबसे बड़ी जीत होने जा रही हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक सहयोग और समर्थन मांगा।
इस दौरान शाहजेब खान,नोमान राणा,राव अखलाक,यूनुस एडवोकेट,फरमूद एडवोकेट, मेहरबान ठेकेदार,राव आबाद प्रधान,तनवीर अंसारी,राव मुजीब,शाहजेब अंसारी,समीर अहमद,राव अजीम,सोनू खान और नसीब अली आदि मौजूद रहे।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,