थाना कलियर
अंतराज्यीय वाहन चोर गिरोह के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कामयाबी
सजग नेतृत्व में सफलता की सीढ़ी चढ़ रही हरिद्वार पुलिस
क्षेत्र में सक्रिय ईरानी गेंग का सरगना दबोचा, चोरी की 04 मोटर साईकिल व चोरी के दो मोबाइल बरामद,गिरोह ने कलियर रूड़की में चुराये है दर्जनों वाहन, कई आपराधिक मामले हैं दर्ज,
मुख्य आरोपी है पुराना शातिर गैंगस्टर, नशे का शौक बना अपराध की वजह
गिरफ्तार अपराधी रिहान को पहले भी जा चुका है जेल
गैंग लीडर पर दर्ज हैं एक दर्जन से ज्यादा मुकदमें
कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल के सार्थक नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों पर वार कर रही है। पिछले कई दिनों से कलियर व आस पास क्षेत्र में मोटर साईकिल चोरी व मोबाइल चोरी कि घटनाएँ हो रही थी जिनमे थाना कलियर में अलग अलग मामले अभियोग दर्ज हुए थे।
पुलिस टीम द्वारा उक्त घटनाओं के संबंध में डिजिटल एविडेंस इकट्ठा किए तो घटनाओं में सम्मिलित एक आरोपी की पहचान रिहान उर्फ़ काला उर्फ़ इरानी के रूप में हुई। जुटाई गई जानकारी एवं सबूत के आधार पर पुलिस टीम ने दिनांक 12 अप्रेल 2024 को मुखबिर की सूचना पर 52 दर्रा धनोरी के पास से संदिग्ध आरोपी रिहान को पकड़ा गया।
तलाशी में बरामद मोटरसाइकिल व मोबाइल का मिलान करने पर उक्त दोनों का कलियर क्षेत्र से चोरी किया जाना पाया गया। आरोपी की निशांदेही पर पुलिस टीम ने तीन अन्य मोटर साईकिल (कुल चार मोटर साईकिल) बरामद की।
विवरण गैंगलीडर-
रिहान इरानी उर्फ काला पुत्र युसूफ निवासी मदीना कॉलोनी थाना देवबंद जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश
बरामद मोटरसाइकिलों का विवरण
1-मोटर साईकिल हौंडा साईन
2-मोटर साईकिल प्लेटिना
3- स्प्लेंडर मोबाइल सा0
- मोटर साईकिल स्प्लेंडर प्लस
5-एक अदद मोबाइल जिस संबंध में थाना कलियर पर मु0अ0 संख्या -456/2023 धारा 380/457भा द वि दर्ज है
6–एक अदद मोबाइल संबंधित मु0अ0संख्या 85/2024 धारा 379ipc
आपराधिक इतिहास अभियुक्त
1- 179/21 380./ 411 थाना कलियर
2- 384/21 380/457/411थाना कलियर
3- 325/22 धारा 380/457/411 थाना कलियर
4 -541/22 धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट थाना कलियर
5 -48/24 धारा 379/411 थाना कलियर
6- 85/24 379/411 थाना कलियर
- 95/24 धारा 379/411 थाना कलियर
- 124/24 धारा 379/411 ipc थाना कलियर
पुलिस टीम-
- व0उ0नि0 आमिर खान
- उ0नि0 मनोज सिरोला
- उप0नि0 विनोद गोला
- हेड कास्टेबल सोनू कुमार
- कास्टेबल अजय काला
- का0 भादूराम वर्मा

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।