आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण और भयमुक्त सम्पन्न कराने में जुटी हरिद्वार पुलिस।जनपद में द्रव्य और मादक पदार्थों की रोकथाम को एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर चलाया जा रहा है अभियान।सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम रावली महदूद सम्राट मार्केट के पास चैकिंग के दौरान पुलिस ने अभियान में कार्यवाही करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर अवैध गांजा किया बरामद।अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल,
सिडकुल पुलिस द्वारा 1600 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेश के अनुपालन में हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस द्वारा 11/04/2024 थाना क्षेत्र में ग्राम रावली महदूद में सम्राट मार्केट के पास से चेकिंग के दौरान एक कुलदीप कुमार पुत्र बाबूराम निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल 1600 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 185/2024 धारा 20/8 एनडीपीएस बनाम कुलदीप कुमार पंजीकृत किया गया।
अभियुक्त को आज ही समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा ।
गिरफ्तार अभियुक्त
कुलदीप कुमार पुत्र बाबूराम निवासी सम्राट मार्केट रावली महदूद थाना सिडकुल उम्र 28 वर्ष।
बरामदगी
1600 ग्राम अवैध गांजा बरामद
आपराधिक इतिहास
1.मुकदमा अपराध संख्या 270 /2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम चालानी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
2.मुकदमा अपराध संख्या 469/ 2023 धारा नी 8/20 एनडीपीएस एक्ट चालानी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
3.मुकदमा अपराध संख्या 185/ 2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट चलानी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम में,
1,उप निरीक्षक श्री संदीप चौहान थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार,2,हेड कांस्टेबल 101 सुनील सैनी थाना सिडकुल,3, कांस्टेबल 1093 अनिल कंडारी थाना सिडकुल शामिल रहें।

More Stories
उत्तराखंड एस०टी०एफ० की साइबर क्राईम पुलिस देहरादून टीम की एक ओर बड़ी कार्यवाही – ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर संगठित साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा, गैंग का एक सदस्य लुधियाना, पंजाब से गिरफ्तार, दून निवासी व्यक्ति के साथ साईबर ठगों के द्वारा इन्वैस्टमैन्ट के नाम बड़ा मुनाफा कमाने का लालच देकर की गई थी 1 करोड 87 लाख 64 हजार रुपये की ठगी,
3 वर्षीय बच्चे के अपहरण का 20 घंटे के भीतर खुलासा, झबरेड़ा पुलिस ने बच्चा सकुशल बरामद, एक अपहरणकर्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने पत्रकारवार्ता में दी जानकारी, एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में अपनी दक्षता दिखाती हरिद्वार पुलिस,
मेलाधिकारी सोनिका ने कुम्भ मेला को लेकर चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, निर्माणाधीन सड़क की खुदाई करवा कर काम की क्वालिटी और क्वांटिटी को परखा, गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर दिया जोर,