थाना सिडकुल हरिद्वार
10000/10000 के दो शातिर इनामी वांछित को सिडकुल पुलिस व स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा संयुक्त रूप से किया गया गिरफ्तार।
दिनांक 15/02/2024 को थाना स्थानीय पर आवेदक राहुल कुमार पुत्र स्वर्गीय श्री गोपाल निवासी ग्राम धनोरी थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार द्वारा दी गई तहरीर कि वादी के साथ अज्ञात अभियुक्त गण द्वारा वादी की मोटरसाइकिल को गिराकर वादी से डेढ़ लाख रुपए से भरा बैग छीन कर भाग जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 82/2024 धारा 392 आईपीसी पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी कोर्ट ब्रह्मदत्त बिजलवान द्वारा की जा रही है दिनांक 19/0 2/2024 को अभियुक्त शिवकुमार अभियुक्त गुलाम साबिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था तथा मुकदमा उक्त में धारा 341/20b/ 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई तथा विवेचना के दौरान चार अन्य प्रकाश में आये अभियुक्त गण 1.अंकित पुत्र यशपाल निवासी रजापुर कलालहटी थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर 2.राजा अरुण उर्फ राजा पुत्र पहल सिंह निवासी 56 ग्राम फतेहपुर जुनार थाना लक्सर जनपद हरिद्वार व एक अन्य अभियुक्त की तलाश हेतु काफी प्रयास /दबिश दिए जाने के बाद भी अभियुक्त गण गिरफ्तार नहीं हो सके तो उक्त अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत उपरोक्त अभियुक्त गण पर ₹10000 /10000 का ईनाम घोषित किया गया था। दिनांक 10.4.2024 को स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड व सिडकुल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अभियुक्त अरुण उर्फ राजा को लक्सर बाजार से तथा अभियुक्त अंकित को उसके गांव रजापुर कलालहटी फतेहपुर से गिरफ्तार किया गया दोनों अभियुक्त गण से पूछताछ कर उनकी निशादेही पर 25000/25000 ₹ की बरामदगी की गई है।
गिरफ्तार अभियुक्त गण
1- अंकित पुत्र यशपाल निवासी रजापुर कलालहटी थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश ।
- राजा अरुण उर्फ राजा पुत्र पहल सिंह निवासी मकान नंबर 56 ग्राम फतेहपुर जुनार कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
बरामदगी अभियुक्त गण
अभियुक्त अंकित व अभियुक्त राजा अरुण उर्फ राजा से ₹25000/25000 हजार बरामद होना।
अभियुक्त राजा अरुण उर्फ राजा का अपराधिक इतिहास
- मुकदमा अपराध संख्या 109/ 2021 धारा 392/ 411 आईपीसी चालानी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
- मुकदमा अपराध संख्या 139 /2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट चालानी थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार पुलिस टीम
1- श्री मनोहर सिंह भंडारी थाना अध्यक्ष थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार
2-चौकी प्रभारी कोर्ट श्री ब्रह्म दत्त बिजलवान थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार।
3.उप निरीक्षक संदीप चौहान थाना सिडकुल। - कांस्टेबल 1575 मनीष कुमार थाना सिडकुल
- कांस्टेबल 768 वीरेंद्र चौहान थाना सिडकुल
*स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड (देहरादून) की टीम

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,