हरिद्वार संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे 14 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। निर्दलीय प्रतियासी अकरम हुसैन को कोट,सुरेश को कैमरा,उमेश कुमार को केतली, और विजय कुमार को सेब चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है,यूकेडी के प्रत्याशी मोहन सिंह असवाल को आइसक्रीम कप का चिन्ह दिया गया है। इसके साथ ही ईवीएम में सबसे पहले बसपा प्रत्याशी मौलाना जमील अहमद कासमी, दूसरे पर भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत का चुनाव चिन्ह होगा तो वही आठ नम्बर अकरम हुसैन का आठ नम्बर पर होगा।इस मौके पर अकरम हुसैन ने अपने सभी समर्थकों का धन्यवाद किया।कुंवर राव अखलाक,शाहज़ेब खान,
मेहरबान ठेकेदार,एडवोकेट फरमूद अंसारी,जावेद अली आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार संसदीय सीट से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। अब 14 प्रत्याशियों के बीच ही चुनावी जंग होगी। शाम को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया हरिद्वार लोकसभा सीट में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापसी नहीं की है। मालूम हो कि हरिद्वार से 21 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था, जांच में सात प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त हो गए थे।बाकी 14 प्रतियासी मैदान में डटे हुए है।

More Stories
भेल हरिद्वार में 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में सहायक: नंदन कुमारी…
साइबर ठगों पर एसपी अजय सिंह का बड़ा प्रहार: हेल्पलाइन 1930 बनी साइबर पीड़ितों का सहारा एसटीएफ ने ठगे गए ₹21.85 करोड़ कराए होल्ड…
नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री पर रोकथाम को चलाए जा रहे अभियान में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध कच्ची शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 10 लीटर शराब की बरामद,