*ड्रग्स फ्री देव भूमि 2025 व लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत थाना बहादराबाद पुलिस के द्वारा नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई कर 720 पव्वे अंग्रेजी शराब व 720 पव्वे देशी शराब पिकनिक मार्का कुल 1440 पव्वे (30 पेटी) शराब मय वाहन कार सहित 02 अभियुक्त को धर दबोचकर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया*
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देव भूमि 2025 व लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में व नशा अवैध शराब, चरस, गांजा आदि तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करते हुए श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन के अनुपालन में थानाध्यक्ष महोदय थाना बहादराबाद के पर्यवेक्षण में अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके अनुपालन में चौकी प्रभारी शान्तरशाह व चेतक मोबाइल कर्मचारी गण द्वारा स्मैक, अवैध शराब के कारोबार मैं संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने व ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान को सफल बनाने हेतु थाना बहादराबाद क्षेत्र में सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं तथा मुस्तैदी से गस्त कर रही हैं दिनांक- 29.03.24 को चौकी प्रभारी शान्तरशाह मय पुलिस कर्म.गण द्वारा कलियर मोड निकट कोर कॉलेज शान्तरशाह पर वाहन चैकिंग करते समय वाहन संख्या डीएल 9सीटी 1694 को रोकने का ईशारा किया गया तो वाहन चालक पुलिस को देखकर अपने वाहन को वापस मोडने लगा शक होने पर पुलिस बल द्वारा भागने का मौका दिये बगैर वाहन को रोककर चैक किया गया तो वाहन के अन्दर पेटियों में कुल 720 पव्वे अंग्रेजी शराब नोटी बॉय मार्का व 720 पव्वे देशी शराब पिकनिक मार्का बरामद हुई। दोनो व्यक्तियो को मौके से अवैध शऱाब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभि0गणों के विरुद्ध थाना बहादराबाद हरिद्वार पर मु0अ0सं0- 120/24 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त
1- मंजेश पुत्र विरमपाल निवासी ग्राम शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार
2- रविलाल पुत्र हरमल सिंह निवासी निकट रविदास मन्दिर थाना बहादराबाद हरिद्वार
बरामदगी
1- 720 पव्वे अंग्रेजी शराब नौटी बॉय मार्का विस्की (15 पेटी)
2- 720 पव्वे देशी शराब पिकनिक मार्का (15 पेटी)
पुलिस टीम में,
1-श्री नरेश राठौड थानाध्यक्ष थाना बहादराबाद हरिद्वार
2-उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार, प्रभारी चौकी शान्तरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार
3- कानि. 596 अंकित कुमार थाना बहादराबाद
4- कानि. 938 बलवन्त सिंह थाना बहादराबाद
5- कानि. 76 पंकज ध्यानी थाना बहादराबाद
6- हो0गा0 4215 प्रदीप थाना बहादराबाद शामिल रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।