थाना- श्यामपुर ,हरिद्वार,,,श्यामपुर पुलिस द्वारा अगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत शराब माफियाओ पर किया वार,कुल 80 लीटर कच्ची शराब सहित 02 अभियुक्त दबोचे, शराब थाना क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रो से बरामद।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सफल बनाने के क्रम में व आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में श्यामपुर पुलिस के द्वारा दिनांक 27-03-2024 नियमित चैकिंग के दौरान थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत रवासन पुल के नीचे 01 व 01 चण्डीपुल के नीचे शमशान घाट के पास से अभियुक्त गणो को शराब सहित धर दबोचा व अवैध शराब निकासी करने वालों का चिन्हीकरण कर कार्यवाही लगातार जारी है । अवैध मादक पदार्थ कि विरुद्ध श्यामपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

नाम पता अभि0 –1- श्याम सिंह पुत्र मुखराम सिंह नि0-ग्राम टांटवाला थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 42 वर्ष सम्बंधित मु0अ0स0 42/2024 धारा 60(1) आबकारी अधि0
2- संदीप पुत्र रामनाथ नि0- चण्डीघाट माजरा थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र 20 वर्ष सम्बंधित मु0अ0स0 43/2024 धारा 60(1) आबकारी अधि0
बरामदगी
40-40 लीटर कच्ची शराब कुल 80 लीटर कच्ची शराब
पुलिस टीम में,
1- उ0नि0 अशोक रावत
2- हे0का0 392 प्रमोद कुमार
3- का0 744 राजेन्द्र नेगी
4- का0 1522 अनिल रावत शामिल रहे।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।