*कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार,
“नशे के खिलाफ शिकंजा”“कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध स्मैक के साथ01अभियुक्त को धर दबोचा”“अभियुक्त से बरामद की 05.20 ग्राम अवैध स्मैक ”ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के अनुपालन में कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से लगातार अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है,

जिसके अन्तर्गत आज दिनांक 19.03.2024 को रानीपुर पुलिस टीम को मुखबिर खास ने सूचना दी कि मकीनो कम्पनी के पीछे लिपटिस के बाग में एक व्यक्ति बडी मात्रा में स्मैक लेकर आ रहा है, इस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये मकीनो कम्पनी के पीछे लिपटिस के बाग से अभियुक्त दानिश पुत्र इसरार नि0 ग्राम जमालपुर खुर्द थाना रानीपुर हरिद्वार को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 05.20 ग्राम अवैध स्मैक की बरामदगी की गयी, अभियुक्त दानिश के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 99/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त को मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण
दानिश पुत्र इसरार नि0 ग्राम जमालपुर खुर्द थाना रानीपुर हरिद्वार उम्र 21 वर्ष
बरामदगी- कुल 05.20 ग्राम अवैध स्मैक
पुलिस टीम में,
1- विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर
2- उ0नि0 मनोज नौटियाल, कोतवाली रानीपुर
3- का0 176 गम्भीर, कोतवाली रानीपुर शामिल रहें।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।