आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष सम्पन्न कराने के दृष्टिगत रुद्रप्रयाग पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत निकाला गया फ्लैग मार्च.
आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को शांतिपूर्वक सम्पन्न कराये जाने, चुनावों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से आज दिनांक- 09.03.2024 को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में तथा पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में थाना अगस्त्यमुनि पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स तथा फायर सर्विस जवानों द्वारा संयुक्त रुप से कस्बा अगस्त्यमुनि से कस्बा चन्द्रापुरी तक थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान आम जनता से आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने, किसी भी राजनैतिक पार्टी व्यक्ति विशेष द्वारा किसी भी प्रकार के दबाव में न आने, किसी प्रकार का उपहार प्राप्त न करने तथा अधिक से अधिक एवं भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की गयी। किए जाने वाले फ्लैग मार्च का उद्देश्य यह है कि पुलिस प्रशासन भी स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष मतदान कराने हेतु तैयार है। और आम जनमानस भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बेझिझक बढ़-चढ़कर भाग ले सके। वहीं दूसरी ओर असामाजिक व अराजक तत्वों को सख्त हिदायत है कि चुनाव के दौरान यदि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने, शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित करने के प्रयास किए जाएंगे तो ऐसे तत्वों के विरुद्ध कठोर से कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
ऑपरेशन प्रहार: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जमीन हड़पने वाले भू-माफिया समेत 2 गिरफ्तार,करोड़ों की भूमि धोखाधड़ी के मामले का किया खुलासा, फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बुजुर्ग की बेशकीमती जमीन को था बेचा,
हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, श्यामपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा, भारी मात्रा में नकली नोट, प्रिंटर, लैपटॉप और अन्य उपकरण किए बरामद,
कोतवाली क्षेत्र के रणसुरा में हुए जानलेवा फायरिंग कांड में लक्सर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहा एक और आरोपी गिरफ्तार।