एकम्स कम्पनी में आयोजित सप्ताहिक राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस जागरुकता कार्यकम में…… कर्मचारियों को विभिन्न दुर्घटनाओं को कम करने के उपाय,आपदा, भूकंप बाढ,रासायनिक जैविक आपदाओं से निपटने व आवश्यक सुरक्षा उपायों की दी गई जानकारी….

एकम्स द्वारा आयोजित हुआ राष्ट्रीय सुरक्षा जागरुकता कार्यकमः-

हरिद्वार। सिडकुल स्थित एकम्स कंपनी ने सप्ताहिक राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस जागरुकता कार्यकम का आयोजन किया गया। इसमें कंपनी के कर्मचारियों को विभिन्न दुर्घटनाओं को कम करने के उपाय, आपदा, भूकंप बाढ, रासायनिक जैविक आपदाओं से निपटने व आवश्यक सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई।

सिडकुल स्थित एकम्स कम्पनी द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 04 मार्च 2024 से 11 मार्च 2024 तक सप्ताहिक राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस जागरुकता कार्यकम का आयोजन किया गया है। जिसमें कम्पनी के कर्मचारियों को विभिन्न दुर्घटनाओं को कम करने के उपाय, आपदा, यथा- भूकम्प, बाढ, रासायनिक जैविक आपदाओं से निपटने व आवश्यक सुरक्षा उपायों हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। संस्थान द्वारा अपनी विभिन्न इकाईयों में सुरक्षा संदेश पोस्टर, स्लोगन, सुरक्षा पुरुस्कार वैनर द्वारा अपने कर्मचारियों को जागरुक किया जा रहा है। उक्त कार्यकम में कम्पनी के लगभग 160 कर्मचारीयों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

एकम्स के प्रबंध निदेशक श्री संदीप जैन जी ने कहा कि दुर्घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है लेकिन सावधानी अपनाकर या संभावित दुर्घटना के बारे में जानते हुए उससे बचा जा सकता है। सुरक्षा को लेकर जागरुकता को फैलाना और दुर्घटनाएं में कमी लाना ही राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य है।

श्री प्रवीण ओझा एवं टीम उपकरण सेना देहरादून के साथ मास्टर ट्रेनर मनोज कण्डीयाल व कवीन्द्र सजवान, डीडीएमओ सुश्री मीरा रावत द्वारा जानकारी दी गयी कि निरिक्षक टीम लीडर एन० डी० आर० एफ० में आपदा में एन० डी० आर० एफ० की भूमिका व राहत बचाव बलों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गयी। उन्होने बताया आपदा क्या है ? आपदा के प्रकार, आपदाओं के कारण आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तरित जानकारी देते हुये भूकम्प में बाढ जैसी प्राकृतिक आपदा में क्या करें, क्या ना करे, बचाव के तरिके आदि के विषय में विस्तारित जानकारी के सम्बन्ध में उदाहरण प्रस्तुत करते हुए बताया। आपदा की स्थिति में खोज-बचाव कार्य करते समय स्वंय को सुरक्षित करना जरुरी है तभी हम घायलों को बचा सकते है।

मुख्य अग्निशमन् अधिकारी श्री अभिनव त्यागी व अनिल त्यागी एवं एआरटीओ सुश्री रश्मी पंत व पंकज श्रीवास्तव, सीओ ट्रफिक हरिद्वार सुश्री नताशा द्वारा जानकारी दी गयी कि राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का यह सप्ताह विभिन्न सरकारी संस्थानों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग और विभिन्न् ओद्योगिक संगठनों द्वारा मिलकर बनाया जाता है। इस कार्यक्रम के तहत मीडिया पत्रिकाओं, समाचार पत्रों, ओद्योगिक पत्रिकाओं के माध्यम से लोगों को जागरुकता पहुँचाना है।

सप्ताहिक राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के मौके पर आपदा प्रवन्धन विभाग, मुख्य अग्नीशमन् विभाग, आरटीओं विभाग, सीओ ट्रफिक हरिद्वार के कर्मचारियों व एकम्स के अधिकारियो में श्री के० डी० शर्मा, संजय सिन्हा, अरविन्द श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, शाहिद सैम, सुरेश श्रीवास्तव, राहुल चौहान सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

एकम्स के प्रबंध निदेशक संदीप जैन ने कहा कि दुर्घटना कभी भी और कहीं भी हो सकती है। इसके बचाओ और सावधानी अपनाकर करें।, कहा कि संस्थान में विभिन्न इकाईयों में सुरक्षा संदेश पोस्टर, स्लोगन, सुरक्षा पुरुस्कार वैनरों के 160 कर्मचारियों को जागरुक किया। कहा कि दुर्घटनाएं में कमी लाना ही राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का उद्देश्य है।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी, अनिल त्यागी, एआरटीओ रश्मी पंत, पंकज श्रीवास्तव, सीओ ट्रफिक नताशा, प्रवीण ओझा, मनोज कंडियाल, कवींद्र सजवाण, डीडीएमओ मीरा रावत, केडी शर्मा, संजय सिंहा, अरविंद श्रीवास्तव, आशीष शर्मा, शाहिद सैम, सुरेश श्रीवास्तव, राहुल चौहान आदि मौजूद रहे।

You may have missed